'नच बलिए 9' में हिस्सा लेने वाली थी ये एक्ट्रेस, इस वजह से छोड़ा शो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 24, 2019 15:17 IST2019-06-24T15:17:29+5:302019-06-24T15:17:29+5:30

छोटे पर्दे पर मिनकी मुखिया के नाम से फेमस भूमिका गुरुंग का चाहने वालों की लिस्ट लंबी है।

bhumika gurung about to participate in nach baliye | 'नच बलिए 9' में हिस्सा लेने वाली थी ये एक्ट्रेस, इस वजह से छोड़ा शो

'नच बलिए 9' में हिस्सा लेने वाली थी ये एक्ट्रेस, इस वजह से छोड़ा शो

Highlightsभूमिका अपने दोस्त फ्रेंड कीथ संग शो का हिस्सा बन सकती हैं। उन्होंने शो से हाथ खींच लिए हैं। दोनों ने शो के लिए पहले हामी भर दी थी।


छोटे पर्दे पर मिनकी मुखिया के नाम से फेमस भूमिका गुरुंग का चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। टीआरपी में अपनी एक्टिग के दम पर शो को भूमिका बनाए रखती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस नच बलिए 9 में नजर आएंगी।

खबर थी कि भूमिका अपने दोस्त फ्रेंड कीथ संग शो का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन अब उन्होंने शो से हाथ खींच लिए हैं। दोनों ने शो के लिए पहले हामी भर दी थी।

लेकिन अब भूमिका ने शो के लिए मनाही कर दी है। भूमिका और कीथ की मेकर्स से बातचीत चल रही थी। उन्होंने शो के लिए कंफर्मेशन भी दिया थी. लेकिन बात नहीं बन पाई और आखिरी वक्त पर उन्होंने अपनी दावेदारी वापस ले ली। एक्ट्रेस का कहना है कि वह शो में आना के लिए एक्साइडेट थी लेकिन सब कुछ सही नहीं हो पाया लेकिन अगली बार वह शो में जरूर आना चाहेंगी। 

मैं इस वक्त कुछ परेशानियों से गुजर रही हूं। इसके अलावा और भी कई कारण हैं शो को छोड़ने के।पिछले साल भूमिका और कीथ की सगाई और रोका सेरेमनी हुई थी. लेकिन इस साल जनवरी में उन्होंने रोका तोड़ दिया था। दोनों अलग हो गए थे।

Web Title: bhumika gurung about to participate in nach baliye

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे