Biggboss11: अर्शी खान की होगी गिरफ्तारी, अरेस्ट वारंट हुआ जारी
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 11:38 IST2017-12-16T11:21:09+5:302017-12-16T11:38:40+5:30
अर्शी खान के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इस मामले में जालंधर पुलिस किसी भी समय बिग बॉस हाउस में घुसकर अर्शी खान को हिरासत में ले सकती हैं।

Biggboss11: अर्शी खान की होगी गिरफ्तारी, अरेस्ट वारंट हुआ जारी
बिग बॉस11 जब से प्रसारित हुआ है विवादों में ही रहा है। इस बार खुद शो के होस्ट सलमान के कहने के बाद भी बार-बार प्रतियोगी निजी बातों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे हैं। अब बिग बॉस के फैंस के लिए बुरी खबर है। शो में अपने अलग ही अंदाज से जानी जाने वाली अर्शी गिरफ्तार हो सकती हैं।
अर्शी खान के मीडिया प्रभारी ने बताया कि उनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इस मामले में जालंधर पुलिस किसी भी समय बिग बॉस हाउस में घुसकर अर्शी खान को हिरासत में ले सकती हैं। दरअसल कुछ साल पहले उन्होंने अपने सेमी न्यूड बॉडी पर भारत और पाकिस्तान का झंडा पेंट कर लिया था। उसके बाद जालंधर में एक वकील ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया था।
वह केस अभी भी चल रहा है और अर्शी पिछले तीन महीनों से केस की किसी भी सुनवाई में उपस्थित नहीं रही हैं। जिस वजह से उनके खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी कर दिया गया है। इस मामले पर अर्शी खान की टीम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी ओर से अदालत में स्टे की अपील को स्वीकृति मिल चुकी है, जो 15 जनवरी 2018 तक मान्य है।