आज है YouTube का हैप्पी बर्थडे, जानें इससे जुड़ें कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 14, 2019 17:11 IST2019-02-14T15:21:47+5:302019-02-14T17:11:57+5:30
आज ही के दिन यानी 14 फरवरी को YouTube की शुरुआत हुई थी। हम आपको बताएंगे इस वीडियो प्लैटफॉर्म के बारे में कुछ इंट्रेस्ट्रिंग फैक्ट्स जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो आइए जानते हैं YouTube से जुड़ी कुछ ख़ास बातें...

YouTube Celebrate Its 14th Birthday
पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप YouTube आज के समय में पूरी दुनिया में सबसे बड़ा ऑनलाइन वीडियो प्लैटफॉर्म बन गया है। किसी भी तरह के वीडियो को देखने के लिए हम सबसे पहले यूट्यूब पर ही जाते हैं। आपको बता दें कि आज ही के दिन यानी 14 फरवरी को इस प्लैटफॉर्म की शुरुआत हुई थी। हम आपको बताएंगे इस वीडियो प्लैटफॉर्म के बारे में कुछ इंट्रेस्ट्रिंग फैक्ट्स जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो आइए जानते हैं YouTube से जुड़ी कुछ ख़ास बातें...
1- YouTube की शुरुआत 14 फरवरी साल 2005 में हुई थी और इसे Paypal के तीन पूर्व कर्मचारियों Chad Hurlely (चेड हर्ली), स्टीव चेन और जावेद करीम ने शुरू किया था।
2- यूट्यूब के बर्थडे के डेढ़ साल बाद यानी 2006 को दिग्गज सर्च कंपनी गूगल ने इसे खरीद लिया था। गूगल ने इसे खरीदने के लिए 165 करोड़ डॉलर खर्च किए थे। ये उस वक्त की सबसे बड़ी डील थी।
3- इस प्लैटफॉर्म पर 24 घंटे में 1 अरब घंटे के बराबर वीडियोज देखी जाती हैं।
4- यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में 95 प्रतिशत म्यूजिक वीडियोज हैं।
5- YouTube पर वीडियो देखने वालों में आधे से ज्यादा लोग 32 साल से कम उम्र के हैं।
6- इस प्लैटफॉर्म पर हर साल 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ “How To” वीडियो सर्च किए जाते हैं।
7- YouTube पर 100 घंटे से भी ज्यादा समय के वीडियो हर एक मिनट में अपलोड किए जाते हैं।
8- Despacito एक गाना है , जिसे अभी तक 5 अरब 97 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह यूट्यूब के इतिहास में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो है।
9- यूट्यूब 76 भाषाओं में उपलब्ध हैं।
10- यूट्यूब पर सबसे पहला वीडियो 23 अप्रैल 2005 को अपलोड किया गया था लेकिन इस वीडियो को मई में पब्लिश किया गया था।

