Xiaomi के इन 25 स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 10 का खास अपडेट, जानें आपका फोन इनमें शामिल है या नहीं
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 3, 2018 18:34 IST2018-09-03T18:34:25+5:302018-09-03T18:34:25+5:30
Xiaomi ने इसके पहले रिलीज होने वाले पिछले वर्जन को कुछ कमियों के कारण जारी नहीं किया था। वही, लेटेस्ट ग्लोबल बीटा वर्जन बग फिक्स और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है।

Xiaomi के इन 25 स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 10 का खास अपडेट, जानें आपका फोन इनमें शामिल है या नहीं
नई दिल्ली, 3 सितंबर: चीनी कंपनी शाओमी ने अपने MIUI 10 का ग्लोबल बीटा रॉम को कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए रिलीज कर दिया है। शाओमी ने अभी हाल ही में MIUI 10 का स्टेबल वर्जन को चीन में रोल आउट किया था। कंपनी ने बीटा में लॉन्च किए जाने के तीन महीने के बाद Xiaomi Mi 6 के लिए MIUI 10 का स्टेबल वर्जन लॉन्च किया है। इसी के तहत Xiaomi अपने 25 स्मार्टफोन के लिए मीयू 10 ग्लोबल बीटा 8.8.30 वर्जन जारी कर रही है। कंपनी ने इसके पहले रिलीज होने वाले पिछले वर्जन को कुछ कमियों के कारण जारी नहीं किया था। वही, लेटेस्ट ग्लोबल बीटा वर्जन बग फिक्स और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है।
नया ग्लोबल बीटा वर्जन कई खास फीचर्स से लैस
शाओमी द्वारा लेटेस्ट MIUI 10 ग्लोबल बीटा रॉम को रिलीज करने की जानकारी MIUI फोरम पोस्ट पर दी गई है। नए रॉम वर्जन 8.8.30 है। इसमें कई खास फीचर्स को शामिल किया गया है। नया ग्लोबल बीटा वर्जन कई कमियों को दूर करता है। इससे पहले WhatsApp और Telegram जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हर मैसेज के दो नोटिफिकेशन दिखाता है। शाओमी ने इस कमी पर गौर किया और लेटेस्ट अपडेट के साथ इसे दूर कर दिया है। Xiaomi ने फोन के सिक्योरिटी में आ रही दिक्कतों पर भी गौर किया और उसे दूर करने की बात मानी।
Xiaomi के इन हैंडसेट में मिलेगा अपडेट
शाओमी के इन डिवाइसेज Mi 6, Mi MIX 2, Mi MIX 2S, Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro/ Redmi Note 5, Mi 5, Mi Note 2, Mi MIX, Redmi Note 4X/ Redmi Note 4 Qualcomm, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi Max, Mi Max Prime, Mi Max 2, Redmi 4X, Redmi Note 5A, Redmi Note 5A Prime, Redmi 5, Redmi 4A, Redmi 5A, Redmi 5 Plus, Mi 3/Mi 4, Redmi Note 3 Qualcomm और Redmi 3S/3X को लेटेस्ट मीयूआई ग्लोबल रॉम का अपडेट मिल सकता है।

