Xiaomi Redmi Note 5 Pro रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानें क्या है खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 4, 2018 12:48 IST2018-09-04T12:48:04+5:302018-09-04T12:48:04+5:30

Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने मंगलवार को ट्वीट करके नए वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का यह वेरिएंट मंगलवार को मी डॉट कॉम सुबह 10 बजे से बिकना शुरू होगा।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro Launched in India in Red Colour Variant, Know Price, Specification | Xiaomi Redmi Note 5 Pro रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानें क्या है खास

Xiaomi Redmi Note 5 Pro रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानें क्या है खास

Highlightsशुरुआत में यह वेरिएंट शाओमी की अ्पनी वेबसाइट पर बिकेगाशाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के लाल कलर वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये से शुरूरेडमी नोट 5 प्रो के कलर के अलावा किसी भी स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली, 4 सितंबर: चीनी कंपनी शाओमी ने अपने सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro के एक नए कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक नए रेड कलर वेरिएंट में पेश किया है। बता दें कि इससे पहले रेडमी नोट 5 प्रो के चार कलर ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड ही बिक्री के लिए उपलब्ध थे। अब इसमें एक नया कलर रेड भी शामिल हो गया है। फोन के नए रेड कलर वेरिएंट को फिलहाल Xiaomi की वेबसाइट Mi.com पर उपलब्ध कराया गया है। इसे जल्द ही Flipkart पर भी बिक्री शुरू होगी।

Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने मंगलवार को ट्वीट करके नए वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का यह वेरिएंट मंगलवार को मी डॉट कॉम सुबह 10 बजे से बिकना शुरू होगा। उन्होंने इस वेरिएंट को जल्द ही फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराने की भी बात कही।


Xiaomi Redmi Note 5 Pro के रेड वेरिएंट की कीमत

भारत के स्मार्टफोन बाजार में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के रेड कलर वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। इस कीमत पर आपको 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। जबकि Redmi note 5 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro Red वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन

बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो के कलर के अलावा इसके किसी भी स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस फोन में 5.99 इंच डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। यह फोन शाओमी का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन के 636 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4 जीबी/ 6 जीबी रैम का ऑप्शन है। दोनों ही वेरिएंट्स में इंटरनल मेमरी 64 जीबी दी गई है।

रेडमी नोट 5 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है। शाओमी का यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 mAh की बैटरी है।

Web Title: Xiaomi Redmi Note 5 Pro Launched in India in Red Colour Variant, Know Price, Specification

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे