Xiaomi ने लॉन्च किया 20000mAh बैटरी वाला Mi Power Bank 3 Pro Edition, जानें क्या है कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 5, 2019 11:24 IST2019-01-05T11:24:44+5:302019-01-05T11:24:44+5:30

चीनी कंपनी शाओमी ने Mi Power Bank 3 Pro Edition को लॉन्च किया है। इसमें दो स्टैंडर्ड यूएसबी टाइप-ए पोर्ट हैं। कंपनी ने दावा किया है कि Mi Power Bank 3 Pro Edition से सिर्फ स्मार्टफोन या टैबलेट ही नहीं, कई नोटबुक और एप्पल मैकबुक प्रो मॉडल को चार्ज किया जा सकता है।

Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition Launched With 2-Way Fast Charging Support, 20000mAh Battery | Xiaomi ने लॉन्च किया 20000mAh बैटरी वाला Mi Power Bank 3 Pro Edition, जानें क्या है कीमत

Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition

चीनी कंपनी शाओमी ने Mi Power Bank 3 Pro Edition को लॉन्च किया है। शाओमी के नए मी पावर बैंक मॉडल 20000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। शाओमी मी पावर बैंक 3 का डिजाइन Mi Power Bank 2i के 20000mAh की तरह है। इसमें प्लास्टिक डिजाइन दी गई है। इस पावर बैंक के जरिए आप एक साथ 3 डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। शाओमी ने इसमें USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इसमें दो स्टैंडर्ड यूएसबी टाइप-ए पोर्ट हैं। कंपनी ने दावा किया है कि Mi Power Bank 3 Pro Edition से सिर्फ स्मार्टफोन या टैबलेट ही नहीं, कई नोटबुक और एप्पल मैकबुक प्रो मॉडल को चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल इस पावर बैंक के भारत में लॉन्च होने की जानकारी नहीं मिली है।

Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition
Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition

Xiaomi Mi Power 3 Pro Edition की कीमत 

चीनी बाजार में इस पावर बैंक की कीमत 199 युआन यानी लगभग 2000 रुपये होगी। फिलहाल इसे भारत में लॉन्च किए जाने की घोषणा नहीं की गई है।

Xiaomi Mi Power 3 Pro Edition के फीचर्स

पावर बैंक के फीचर्स की बात करें तो Mi Power Bank 3 दिखने में काफी हद तक Power Bank 2i के जैसा दिखता है। इसमें प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। जबकि Power Bank 2i के 20000mAh वेरिएंट में पॉलीकार्बोनेट बॉडी का इस्तेमाल किया गया था। इस डिवाइस को दो कलर में लॉन्च किया गया है। यह पावरबैंक ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। यह पावर बैंक सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी क्षमता 20,000mAh है। इसे Xiaomi Mi Power Bank 3 (High) Edition नाम दिया गया है। मी पावर बैंक 3 प्रो एडिशन को 10 वॉट चार्जर की मदद से करीब 11 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 45 वॉट के पावर ब्रिक की मदद से इस पावरबैंक को करीब साढ़े चार घंटे में चार्ज किया जा सकेगा।

Web Title: Xiaomi Mi Power Bank 3 Pro Edition Launched With 2-Way Fast Charging Support, 20000mAh Battery

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे