शाओमी ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टवॉच, 36 घंटे का देगा बैटरी बैकअप
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 6, 2019 16:53 IST2019-11-06T16:53:53+5:302019-11-06T16:53:53+5:30
शाओमी के स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग Mi CC9 Pro और एमआई टीवी 5 सीरीज के साथ बीजिंग में की गई। माना जा रहा है कि शाओमी की स्मार्टवॉच काफी हद तक ऐपल वॉच से मिलती है।

Xiaomi Launched First Mi Watch
चीनी कंपनी शाओमी ने अपनी पहली स्मार्टवॉच से पर्दा उठा दिया है। शाओमी के स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग Mi CC9 Pro और एमआई टीवी 5 सीरीज के साथ बीजिंग में की गई। माना जा रहा है कि शाओमी की स्मार्टवॉच काफी हद तक ऐपल वॉच से मिलती है।
एम वॉच 44mm डायल और एल्यूमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ आएगी। इसकी डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
स्मार्टवॉच की कीमत
शाओमी के मुताबिक एमआई वॉच की कीमत 1,299 चीनी युआन करीब 13,000 रुपये होगी। वहीं, इसके प्रीमियम वेरिएंट को 1,999 युआन यानी करीब 20,000 रुपये होगी। चीन में इसकी बिक्री 11 नवंबर से होगी। चीन से बाहर इसकी बिक्री कब की जाएगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
Mi Smartwatch के फीचर्स
इसमें 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट मिलेगा जो कि ई-सिम के जरिए काम करेगा। ई-सिम के अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और एनएफसी का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें 570mAh की बैटरी मिलेगी जिसके बैकअप को लेकर कंपनी ने 36 घंटे का दावा किया है।
एमआई वॉच के सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें MIUI ही दिया गया है। इस वॉच में फेस ऐप डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा इसमें डार्क मोड भी मिलेगा। इस वॉच के जरिए आप स्मार्ट होम डिवाइस भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें कई सारे स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं। इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

