गर्लफ्रेंड को कर रहा था चीट, स्मार्टवॉच ने खोल दी धोखेबाज आशिक की पोल, और फिर...

By अमित कुमार | Updated: March 11, 2021 15:56 IST2021-03-11T15:47:16+5:302021-03-11T15:56:19+5:30

Fitbit का इस्तेमाल आज के समय में अधिकतर लोग करते हैं। ये स्मार्टवाच आपके हेल्थ और फिजिकल एक्टिविटी को ट्रैक करता है।

Woman finds boyfriend cheating on her after Fitbit watch sends calorie spike alert her TikTok goes viral | गर्लफ्रेंड को कर रहा था चीट, स्मार्टवॉच ने खोल दी धोखेबाज आशिक की पोल, और फिर...

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फाइल फोटो)

Highlightsएक महिला को अपने धोखेबाज प्रेमी के बारे में पता स्मार्ट वॉच के जरिए चला।Fitbit की मदद से आप अपने एक्सरसाइज, कैलोरीज बर्न, हार्ट रेट, स्लीप क्वालिटी को चेक कर सकते हैं।नाडिया को अपने ब्याप्रेंड की चीटिंग का पता लगा तो उसने तुरंत ही ब्रेकअप कर लिया।

अपनी हेल्थ को फिट रखने के लिए आज के समय में लोग बेहद सतर्क रहते हैं। हाल ही में एक महिला को Fitbit की वजह से धोखा दे रहे पार्टनर के बारे में पता चला। Fitbit एक स्मार्टवॉच है जिसकी मदद से लोग अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं। लेकिन यही स्मार्ट वॉच एक कपल के ब्रेकअप का कारण बनकर सामने आ गया है।

दरअसल, नाडिया नाम की महिला को उसके धोखेबाज प्रेमी के बारे में फिटनेस ट्रैकर के एक नोटिफिकेशन के जरिए पता चला। महिला ने इस बात का खुलासा एक वीडियो के जरिए किया है। महिला ने वीडियो में बताया कि एक बार उनका बॉयफ्रेंड काफी रात को घर आया था. वो सुबह उठी तो उसने अपने बॉयफ्रेंड के लिए ब्रेकफास्ट तैयार करने का सोचा। तभी उनके पास एक नोटिफिकेशन आया।

एक दिन उनका प्रेमी देर रात घर आया। नाडिया को लगा कि वो देर तक ऑफिस में काम कर रहा था इसलिए सुबह उसने अपने प्रेमी के लिए नाश्ता बनाने की सोची। तभी उन्हें Fitbit पर एक नोटिफिकेशन आया।  इसमें लिखा था कि उनके प्रेमी ने रात के दो से तीन बजे के बीच 500 से ज्यादा कैलोरी बर्न की थी। जब इस मैसेज को नाडिया ने पढ़ा तो उसके होश उड़ गए उसने तुरंत ही अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया। 

Web Title: Woman finds boyfriend cheating on her after Fitbit watch sends calorie spike alert her TikTok goes viral

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे