WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, ऐप में जुड़ा ये नया फीचर, ये होंगे फायदें
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 6, 2018 07:31 IST2018-11-06T07:31:38+5:302018-11-06T07:31:38+5:30
रिप्लाई प्राइवेटली नाम से आने वाला यह फीचर यूजर्स को चैट करने में ज्यादा सुविधा देगा। इसके तहत यूजर्स व्हाट्सऐप ग्रुप के मैसेज का प्राइवेट रिप्लाई कर सकते हैं।

WhatsApp rolls out 'private replies' feature
नई दिल्ली, 6 नवंबर: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर्स के लिए लगातार कोई न कोई नया फीचर जारी करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने कई नए फीचर को अपने ऐप में शामिल किया है। अब एक और नए फीचर को व्हाट्सऐप में जोड़ा गया है। इस फीचर के बारे में काफी पहले से खबरें सामने आ रही थी। इस फीचर की मदद से यूजर्स ग्रुप मैसेज का प्राइवेट रिप्लाई भी कर सकेंगे।
रिप्लाई प्राइवेटली नाम से आने वाला यह फीचर यूजर्स को चैट करने में ज्यादा सुविधा देगा। इसके तहत यूजर्स व्हाट्सऐप ग्रुप के मैसेज का प्राइवेट रिप्लाई कर सकते हैं। इस नए फीचर से यूजर सीधे उस मैसेज के जरिए सेंडर से बात कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स को Whatsapp ग्रुप चैट में प्राइवेट रिप्लाई का ऑप्शन मिल सकेगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स ग्रुप चैट के दौरान ही ग्रुप में मौजूद किसी शख्स को पर्सनल मैसेज, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल कर सकेगा।
WABetainfo की रिपोर्ट् के मुताबिक ये फीचर व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड के लिए दिए जाने वाले बीटा वर्जन के लिए दिया गया है और आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
