ट्विटर ने की देश के नक्शे से छेड़छाड़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के रूप में दर्शाया, केंद्र कर सकता है सख्त कार्रवाई

By अभिषेक पारीक | Updated: June 28, 2021 15:35 IST2021-06-28T15:10:33+5:302021-06-28T15:35:19+5:30

ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच जारी टकराव और बढ़ सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ट्विटर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भारत के गलत नक्शे को दर्शाया है।

Twitter showing Jammu Kashmir and Ladakh as separate countries | ट्विटर ने की देश के नक्शे से छेड़छाड़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के रूप में दर्शाया, केंद्र कर सकता है सख्त कार्रवाई

ट्विटर ने नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो अलग अलग देश के तौर पर दिखाया है। 

Highlightsट्विटर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भारत के गलत नक्शे को दर्शाया है।इस नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत में नहीं दिखाया गया है। ट्विटर ने इस नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो अलग देशों के तौर पर दर्शाया है। 

ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच जारी टकराव और बढ़ सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ट्विटर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भारत के गलत नक्शे को दर्शाया है। जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत में नहीं दिखाया गया है। यहां तक की ट्विटर ने इस नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो अलग अलग देश के तौर पर दर्शाया है। 

दरअसल, ट्विटर के करियर पेज पर एक ट्वीप लाइफ सेक्शन है। इसी सेक्शन में वर्ल्ड मैप भी होता है और कंपनी इसके जरिये बताती है कि दुनिया में कहां उसकी टीम है। इस मैप में भारत भी शामिल है। हालांकि यहां पर ट्विटर ने भारत का गलत नक्शा दर्शाया है। माना जा रहा है कि केद्र सरकार से टकराव के बीच यह ट्विटर की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। 

ट्विटर के करियर पेज में जो भारत का नक्शा है उसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को भारत की सीमा में नहीं बल्कि बाहर दिखाया गया है। इस मामले में एक ट्विटर यूजर ने ध्यान दिलाया था। जिसके बाद यूजर्स का गुस्सा ट्विटर के खिलाफ फूट पड़ा है। कई लोगों ने ट्विटर को लेकर तल्ख टिप्पणियां की हैं। 

ट्विटर आईटी नियमों को लेकर सुर्खियों में

पिछले कुछ दिनों से नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर काफी सुर्खियों में है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कुछ वक्त पहले ही ट्विटर को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। पिछले दिनों रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे के लिए बंद कर दिया था। सरकार और ट्विटर के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस मामले को लेकर ट्विटर के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। 

पहले भी दर्शाया था गलत नक्शा

हम आपको बता दें कि ट्विटर द्वारा भारत का गलत नक्शा दिखाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ट्विटर ने लद्दाख को भारत से अलग दर्शाया था। हालांकि सरकार के कहने पर उसे ठीक किया गया था। 

Web Title: Twitter showing Jammu Kashmir and Ladakh as separate countries

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे