लॉकडाउन के दौरान बढ़ सकती है प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, ट्राई ने ऑफलाइन ग्राहकों पर दिया ध्यान

By रजनीश | Updated: March 30, 2020 15:28 IST2020-03-30T15:28:11+5:302020-03-30T15:28:11+5:30

कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में 24 मार्च को 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की थी। ट्राई ने कहा, दूरसंचार सेवाओं को अनिवार्य सेवाओं के दायरे में रखा गया है और उसे इस बंद से छूट दी गयी है।

Trai asks telecos to extend validity on prepaid numbers during lockdown | लॉकडाउन के दौरान बढ़ सकती है प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, ट्राई ने ऑफलाइन ग्राहकों पर दिया ध्यान

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsट्राई का यह निर्देश 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान लोगों को रिचार्ज कूपन और अन्य भुगतान विकल्पों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में आया है। इसमें ऑफलाइन इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है या उनकी सेवा बाधित हो सकती है।

नयी दिल्ली: दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों की वैधता अवधि बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को बिना किसी बाधा के मोबाइल सेवा मिलती रहे। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI)) ने ऐसे ग्राहकों को ‘प्राथमिकता के साथ’ निर्बाध दूरसंचार सेवाएं देने पर कंपनियों की पहल की भी जानकारी मांगी है।

ट्राई ने रविवार को सभी कंपनियों से कहा, ‘‘ सार्वजनिक बंद के दौरान प्रीपेड ग्राहकों को निर्बाध सेवाएं मिल सकें। इसके लिए आपको उनकी वैधता बढ़ाने समेत अन्य जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।’’ ट्राई का यह निर्देश 21 दिन की राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान लोगों को रिचार्ज कूपन और अन्य भुगतान विकल्पों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के क्रम में आया है।

दरअसल कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 24 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इसके चलते परिवहन के साधनों सहित गैर जरूरी कैटेगरी में आने वाले सामानों की बिक्री करने वाली दुकानें भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। लेकिन ट्राई के मुताबिक दूरसंचार सेवाओं को अनिवार्य सेवाओं के दायरे में रखा गया है और उसे इस बंद से छूट दी गयी है।

देखा जाए तो मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी चीजें सामान्य दुकानों पर जल्दी उपलब्ध नहीं होती और फिलहाल में सिर्फ राशन वाली दुकानों को ही खुलने की छूट है। ऐसे में यदि किसी के मोबाइल नंबर की वैलिडिटी समाप्त हो जाए तो उसके परेशानी होगी। ऐसे में जो लोग खुद से ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं उनके लिए तो राहत रहेगी लेकिन ऑफलाइन रिचार्ज के भरोसे रहने वालों के लिए परेशानी है। ऐसे में ट्राई ने कंपनियों को वैधता बढ़ाने पर विचार करने के लिए कहा है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Trai asks telecos to extend validity on prepaid numbers during lockdown

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :TRAIट्राई