अब गूगल खास डूडल बनाकर देगा आपको जन्मदिन की बधाई, बस करना होगा ये एक काम
By मेघना वर्मा | Updated: January 5, 2019 14:31 IST2019-01-05T14:31:52+5:302019-01-05T14:31:52+5:30
Google Doodle Birthday Special: कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने ध्यान नहीं दिया होगा मगर उनके जन्मदिन की बधाई डूलल ने अपने गूगल के माध्यम से उन्हें दिया होगा।

अब गूगल खास डूडल बनाकर देगा आपको जन्मदिन की बधाई, बस करना होगा ये एक काम
देश के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल अपने डूडल के लिए भी जाना जाता है। किसी भी खास दिन, खास मौके या खास व्यक्तित्व के जयंती और पुण्यतिथि पर खास डूडल बनाकर वह उनको बधाई देता है। मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल आपको, आपके जन्मदिन की बधाई भी इसी स्पेशल तरीके से देगा। जी हां टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब आप चाहें तो गूगल आपके जन्मदिन पर भी खास डूड बनाएगा।
अगर आप सोच रहे हैं कि आप के बर्थडे पर गूगल अपने आप डूडल आपको समर्पित करेगा तो ऐसा नहीं हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने ध्यान नहीं दिया होगा मगर उनके जन्मदिन की बधाई डूलल ने अपने गूगल के माध्यम से दिया होगा।
अपने अकाउंट से करें लॉगइन
अगर आप भी चाहते हैं की गूगल आपके बर्थडे पर भी गूगल बनाए तो इसके लिए आपको एक कामम करना होगा। गूगल के सर्च इंजन पर आपको अपने जीमेल अकाउंट से लॉगइन करना होगा। अपने जन्मदिन पर गूगल से खास डूडल बनाएगा। अपने जीमेल आईडी पर अगर आपने अपनी सही-सही बर्थडे डिटेल्स दी हैं तभी डूडल आपको आपके जन्मदिन पर बधाई देगा।
2010 से शुरू की गूगल ने ये सुविधा
बहुत से लोगों को ये सुविधा या टेक्नोलॉजी नई लग सकती है मगर 2010 में ही गूगल ने लोगों के जन्मदिन पर उन्हें खास डूडल बनाकर विश करना शुरू कर किया था। मगर धीरे-धीरे समय के साथ यह इसमें इंप्रूवमेंट कर रहा है। कभी यह केक बनाता है तो कभी आपकी फेवरेट चीजों के साथ डूडल बनाकर गूगल आपको विश करता है।
