यूक्रेन आक्रमण पर आर्टिकल्स को लेकर रूस की विकिपीडिया को धमकी, लग सकता है 4 मिलियन रूबल का जुर्माना

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2022 10:55 IST2022-04-01T10:54:02+5:302022-04-01T10:55:22+5:30

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को ध्यान में रखते हुए रूस के संचार नियामक ने विकिपीडिया को यूक्रेन पर आक्रमण पर लेखों के लिए 4 मिलियन रूबल के जुर्माने की धमकी दी है।

Russia threatens Wikipedia with fine of 4 million rubles for articles on Ukraine invasion | यूक्रेन आक्रमण पर आर्टिकल्स को लेकर रूस की विकिपीडिया को धमकी, लग सकता है 4 मिलियन रूबल का जुर्माना

यूक्रेन आक्रमण पर आर्टिकल्स को लेकर रूस की विकिपीडिया को धमकी, लग सकता है 4 मिलियन रूबल का जुर्माना

Highlightsरूस ने रूसी यूजर्स की गलत सूचना के उद्देश्य से यूक्रेन में रूसी संघ के एक विशेष सैन्य अभियान पर गलत जानकारी को हटाने की मांग की है।यूट्यूब रूस के खिलाफ "सूचना युद्ध" में प्रमुख प्लेटफार्मों में से एक बन गया है।

मॉस्को: रूस के संचार नियामक ने विकिपीडिया को यूक्रेन पर आक्रमण पर लेखों के लिए 4 मिलियन रूबल के जुर्माने की धमकी दी है। इसके साथ रूस ने 'रूसी यूजर्स की गलत सूचना के उद्देश्य से यूक्रेन में रूसी संघ के एक विशेष सैन्य अभियान पर गलत जानकारी' को हटाने की मांग की है। इससे पहले रूस ने कहा था कि गूगल पर 8 मिलियन रूबल (91,533 डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या रूस में कंपनी के वार्षिक राजस्व का 20 प्रतिशत तक बार-बार अपराध करने के लिए जुर्माना लगाया जा सकता है।

रूस के खिलाफ यूट्यूब सूचना युद्ध में प्रमुख प्लेटफार्म बना

बता दें कि लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि यूट्यूब रूस के खिलाफ "सूचना युद्ध" में प्रमुख प्लेटफार्मों में से एक बन गया है। 24 फरवरी को यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से रूस ने ट्विटर और मेटा प्लेटफॉर्म्स की प्रमुख फेसबुक और इंस्टाग्राम को प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गजों के साथ एक उग्र विवाद सूचना प्रवाह को नियंत्रित करने की लड़ाई में बदल गया है। मालूम हो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। 

अभी भी जारी यूक्रेन और रूस युद्ध

ऐसे में यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को एक महीने से ऊपर हो चुका है, लेकिन इस जंग के रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, अमेरिका सहित कई देशों रूस पर यूक्रेन आक्रमण को लेकर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। मगर इसके बावजूद रूस पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में यूक्रेन में युद्ध की वजह से हो रही तबाही को लेकर संयुक्त राष्ट्र भी काफी चिंतित है। यही कारण है कि रूस-यूक्रेन जंग को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भी कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। 

Web Title: Russia threatens Wikipedia with fine of 4 million rubles for articles on Ukraine invasion

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे