रिलायंस जियो ने कर दी इतनी बड़ी घोषणा, लोगों ने समझा 'अप्रैल फूल डे' का मजाक!
By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 1, 2018 02:12 IST2018-04-01T02:12:07+5:302018-04-01T02:12:59+5:30
अब जियो फोन यूजर्स को चार्जर या पॉवर बैंक ले जाने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ जियो 4जी सिम से मोबाइल हो जाएगा चार्ज।

रिलायंस जियो ने कर दी इतनी बड़ी घोषणा, लोगों ने समझा 'अप्रैल फूल डे' का मजाक!
नई दिल्ली, 1 अप्रैल। जियो प्राइम मेंबरशिप का फायदा मार्च 2019 तक किए जाने की घोषणा के अगले ही दिन रिलायंस जियो ने एक और बड़ा ऐलान किया है। रिलायंस जियो के इस नए प्रोजेक्ट के ऐसे फायदे हैं कि यूजर्स को भरोसा ही नहीं हो रहा है। रिलायंस जियो ने 1 मिनट का वीडियो जारी किया है जिसमें 'जियो जूस' को प्रमोट किया जा रहा है। जियो यूजर्स को अब मोबाइल चार्जर या पॉवर बैंक लेकर चलने की जरूरत नहीं है। जियो जूस के जरिए सिर्फ 4 जी सिम लगाकर मोबाइल चार्ज किया जा सकेगा। मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया में यह एक क्रांतिकारी कदम है। इस अविश्वसनीय घोषणा को ट्विटर पर लोग 'अप्रैल फूल डे' का मजाक समझ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः Jio Prime Membership: अब Reliance Jio ने 2019 तक फ्री किया ये ऑफर
Time to say goodbye to chargers and heavy power banks. Introducing #JioJuice. #WithLoveFromJiopic.twitter.com/1YaT5OC5DF
— Reliance Jio (@reliancejio) March 31, 2018
जियो जूस के एक मिनट लंबे इस वीडियो में एक यूजर के मोबाइल फोन की बैट्री बीच रास्ते खत्म हो जाती है। वो झल्लाहट में अपने पैर पटकती है। तभी जियो जूस घोषणा करता है कि ऐसी स्थितियों से निपटने का एक तरीका है। अब किसी जियो भी जियो यूजर को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर या पॉवर बैंक की जरूरत नहीं बल्कि सिर्फ जियो सिम लगाकर काम बन सकता है। वीडियो में इसका तरीका भी दिखाया गया है।