Realme 5 में होंगे 4 रियर कैमरे, 10,000 रुपये से कम होगी कीमत, कंपनी ने की पुष्टि
Realme 5 में होंगे 4 रियर कैमरे, 10,000 रुपये से कम होगी कीमत, कंपनी ने की पुष्टि
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 16, 2019 11:19 IST2019-08-16T11:19:04+5:302019-08-16T11:19:04+5:30
Next
Realme 5 and Realme 5 pro: रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे सेंसर दिए होंगे। साथ ही इनमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।
Realme 5 series will Launch On August 20 in India
Highlightsरियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरों के साथ आएगा48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा Realme 5 Pro मेंRealme 5 10,000 रुपये से कम में आने वाला दुनिया का पहला चार रियर कैमरे वाला फोन है
Realme 5 and Realme 5 pro: चीनी कंपनी रियलमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 5 और Realme 5 pro को लेकर काफी चर्चा में है। कंपनी का यह स्मार्टफोन 20 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कई डिटेल्स लीक हो चुकी है।
रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे सेंसर दिए होंगे। साथ ही इनमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। भारतीय बाजार में रियलमी अपने बजट स्मार्टफोन्स को लेकर ज्यादा जाना जाता है। ऐसे में खबर है कि कंपनी इन दोनों फोन्स को दूसरे 48MP कैमरा फोन्स के मुकाबले कम कीमत में बाजार में लॉन्च कर सकती है।
realme-5-teaser
10 हजार रु से कम हो सकती है कीमत
रियलमी 5 सीरीज को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि कंपनी इन फोन्स को 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। कीमत को लेकर आई लीक के बाद यह फोन काफी चर्चा में आने लगा था क्योंकि इतनी कम कीमत में 4 रियल कैमरे वाला यह पहला फोन होगा।
क्वाड कैमरा स्पीडस्टर दिया है नाम
Realme ने रियलमी 5 प्रो को क्वाड कैमरा स्पीडस्टर नाम दिया है। यह बात सामने आ चुकी है कि रियलमी 5 प्रो में बैक में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा लेकिन इसके डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर आदि की जानकारी 20 अगस्त को ही सामने आएंगी।
सबसे कम कीमत में आने वाला क्वॉड रियर कैमरा फोन
कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने फोन की कीमत की पुष्टि कर दी है। माधव सेठ ने 15 अगस्त की सुबह ट्वीट कर इस फोन के कुछ डीटेल्स शेयर किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह 10,000 रुपये से कम में आने वाला दुनिया का पहला चार रियर कैमरे वाला फोन है। कीमत के मामले में यह रियलमी 4 के बराबर ही है जिसे कंपनी ने 9,999 रुपये में लॉन्च किया था।
Some achievements on our technology journey A. 1st to bring 48MP Quad camera smartphone in India B. World’s 1st Quad camera smartphone under 10k 1st in India C. Powerful Qualcomm chipset 1st time ever launching in India All on 20th Aug #ProudIndian#HappyIndependenceDaypic.twitter.com/r9xDQt7PwM
रियलमी 5 भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में कंपनी एक पावरफुल चिपसेट देने वाली है।
realme-5-listing-geekbench
फोन में होगा दमदार प्रोसेसर
सेठ ने अपने ट्वीट में भी कहा कि यह दमदार चिपसेट क्वॉलकॉम का है जिसे पहली बार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। हाल ही में गीकबेंच पर एक रियलमी का एक मॉडल RMX1911 स्पॉट किया गया था जो स्नैपड्रैगन 665 एसओसी प्रोसेसर से लैस था। माना जा रहा है कि यही मॉडल लेटेस्ट रियलमी 5 है।
Web Title: Realme 5 series will Launch On August 20 in India, coming with 4 rear camera, confirmed by Company CEO