OnePlus 7 की कीमत होगी OnePlus 6T से कम, यहां हुआ लिस्ट, जानें फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 9, 2019 15:37 IST2019-03-09T15:22:26+5:302019-03-09T15:37:36+5:30

अफवाहों के बीच अब OnePlus 7 फोन को रीटेलर वेबसाइट पर देखा गया है। गिजटॉप नाम की वेबसाइट पर वनप्लस की कीमत, फोटो और कई अनुमानित फीचर्स के बारे में बताया गया है। फोन की कीमत को लेकर बात करें तो वेबसाइट पर वनप्लस 7 को 569 डॉलर की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। भारतीय रुपयों में इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये होने की उम्मीद है।

OnePlus 7 price cheaper than OnePlus 6T, Know details | OnePlus 7 की कीमत होगी OnePlus 6T से कम, यहां हुआ लिस्ट, जानें फीचर्स

OnePlus 7 price cheaper than OnePlus 6T

Highlightsगिजटॉप नाम की वेबसाइट पर वनप्लस की कीमत, फोटो और कई अनुमानित फीचर्स के बारे में बताया गया हैभारतीय रुपयों में OnePlus 7 की कीमत करीब 40,000 रुपये होने की उम्मीद हैOnePlus का अगला स्मार्टफोन 7एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी प्रोसेसर के साथ आएगा

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। खबरों की मानें तो कंपनी इस साल वनप्लस 7 को लॉन्च कर सकती है। फोन से जुड़ी खबरें काफी महीनों से आ रही है। हालांकि फोन को लॉन्च होने में अभी काफी समय है। फोन के कई रेंडर और लीक्स सामने आ चुके हैं। इनमें फोन के फीचर्स भी कुछ पता चले हैं।

कई अफवाहों के बीच अब इस फोन को रीटेलर वेबसाइट पर देखा गया है। गिजटॉप नाम की वेबसाइट पर वनप्लस की कीमत, फोटो और कई अनुमानित फीचर्स के बारे में बताया गया है।

OnePlus 7
OnePlus 7

लिस्टिंग के मुताबिक, फोन की फोटो को फ्रंट से देखा जा सकता है। फ्रंट में नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके चारों तरफ पतले बेजल्स मौजूद रहेंगे। फोन में टॉप पर स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। फोन का बाकी डिजाइन हाल ही में लीक हुई इमेज की तरह ही दिख रहा है। फोन में ऊपर की ओर स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। फोन में बायीं ओर वॉल्युम बटन और दायीं ओर पावर बटन दिया गया है। लिस्ट किए गए फोन और उसके डिजाइन को लेकर पहले आई कई लीक्स की अगर बात करें तो इन दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है।

OnePlus 7 की हो सकती है कीमत

फोन की कीमत को लेकर बात करें तो वेबसाइट पर वनप्लस 7 को 569 डॉलर की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। भारतीय रुपयों में इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस के बेस वेरिएंट की होगी। हालांकि वनप्लस 7 को कंपनी किस कीमत पर बाजार में उतारेगी इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं जा सकता।

oneplus-6t
oneplus-6t

OnePlus 7 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन 7एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी प्रोसेसर के साथ आएगा। गौरतलब है कि मौजूदा वनप्लस 6टी का एंट्री लेवल वेरियंट 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं इस फोन के टॉप एंड वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज दी गई है।

कंपनी के पिछले फोन में दिए इन स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर कयास लगाए जा रहे है कि वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप फोन के बेस वेरियंट को 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। वहीं इसके टॉप वेरियंट में 12जीबी रैम और 512जीबी का स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,150 mAh की बैटरी दी जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स ऐंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा।

oneplus-7
oneplus-7

जून में हो सकता है लॉन्च

वनप्लस ने अपने OnePlus 6 को जूम में लॉन्च किया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि वनप्लस 7 भी मई या जून में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कंपनी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इस साल के बीच में वह अपना एक नया फोन लॉन्च करने वाली है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Web Title: OnePlus 7 price cheaper than OnePlus 6T, Know details

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे