Realme 3 Pro से लेकर OnePlus 6T स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android Q का अपडेट, लिस्ट में आपका फोन भी है शामिल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 15, 2019 09:43 IST2019-05-14T07:25:57+5:302019-05-15T09:43:43+5:30

Android Q को सभी पिक्सल फोन में भी दिया गया है। वहीं पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल को भी शामिल किया गया है। लेकिन Google के पास कई दूसरे फोन्स भी मौजूद है जिनमें एंड्रॉयड के बीटा वर्जन के लिए वैलिड है।

Oneplus 6T, Realme 3 Pro, Xiaomi, Google Pixel to Nokia List of smartsphone with latest android q updates, How to Download | Realme 3 Pro से लेकर OnePlus 6T स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android Q का अपडेट, लिस्ट में आपका फोन भी है शामिल

List of smartsphone with latest android q updates

अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2019 में अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने फिलहाल ऑपरेटिंग सिस्टम के बीटा 3 वर्जन की घोषणा की है। लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इनमें  नए इंटरफेस के साथ वाइड डार्क मोड फीचर शामिल है।

बता दें कि एंड्रॉयड क्यू3 को सभी पिक्सल फोन में भी दिया गया है। वहीं पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल को भी शामिल किया गया है। लेकिन Google के पास कई दूसरे फोन्स भी मौजूद है जिनमें एंड्रॉयड के बीटा वर्जन के लिए वैलिड है।

Google launched in I/O 2019 Pixel 3a and Pixel 3a XL smartphone: Know Price, Specifications and everything | Google ने लॉन्च किए Pixel 3a और Pixel 3aXL, 15 मिनट की चार्जिंग में चलेंगे 7 घंटे, आज से शुरु हुए प्री-ऑर्डर

गौर करें तो ऐसा पहली बार होगा जब एंड्रॉयड बीटा वर्जन को 13 अलग प्रोडक्ट की मदद से 21 फोन में दिया जाएगा। इनमें Nokia, Xiaomi और Realme जैसी कंपनियां शामिल है। 

इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट

गूगल अपने पिक्सल फोन्स के अलावा कई दूसरे फोन को नए ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट देने वाला है। इस लिस्ट में वीवो नेक्स ए, नेक्स एस, वीवो X27, शाओमी मी मिक्स 3 5G, शाओमी मी 9, वनप्लस 6T, नोकिया 8.1, आसुस जेनफोन 5Z, एशेंशियल PH-1, हुवावे मेट 20 प्रो, LG G8 ThinQ, टेक्नो स्पार्क 3 प्रो, सोनी एक्सपीरिया XZ3, रियलमी 3 प्रो, ओप्पो रेनो।

गूगल फोन की लिस्ट- गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 3XL, पिक्सल 2, पिक्सल 2XL और गूगल पिक्सल और पिक्सल XL शामिल है।

Android Q
Android Q

Android Q कैसे करें डाउनलोड

अगर आपका फोन इस लिस्ट में शामिल है तो आपके फोन के सेटिंग में About Phone में जाकर अपडेट की जानकारी ले सकते हैं। फोन को अपडेट करने से पहले यह ध्यान रखें कि फोन का बैकअप लेना न भूलें। बैकअप लेने के बाद Android Q बीटा डाउनलोड की ऑफिशियल साइट पर जाएं।

एनरोल करने के बाद आपके पास OTA का अपडेट आएगा जो लेटेस्ट बीटा वर्जन होगा। इसके बाद अपने फोन की सेटिंग में जाएं> अबाउट फोन>सॉफ्टेवयर अपडेट और फिर चेक करें।

Web Title: Oneplus 6T, Realme 3 Pro, Xiaomi, Google Pixel to Nokia List of smartsphone with latest android q updates, How to Download

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे