Nokia 106 (2018) फीचर फोन अब इस कीमत पर उपलब्ध, JioPhone से होगी भिड़ंत
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 2, 2019 14:12 IST2019-01-02T14:12:02+5:302019-01-02T14:12:02+5:30
Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर पर भी फोकस कर रही है। पिछले महीने रही कंपनी ने नोकिया 106 (2018) को लॉन्च किया गया था जो नोकिया 106 का अगला वर्जन है। इस फोन को अगस्त 2013 में लॉन्च किया गया था।

Nokia 106 (2018) feature Phone
बाजार में जितनी डिमांड स्मार्टफोन डिवाइस की है उतनी ही फीचर फोन की भी बढ़ रही है। फिलहाल बाजार में JioPhone सबसे ज्यादा छाया हुआ है। इसके अलावा Nokia के फीचर फोन भी यूजर की ओर से पसंद किए जा रहे हैं। नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global स्मार्टफोन के साथ-साथ फीचर पर भी फोकस कर रही है। पिछले महीने रही कंपनी ने नोकिया 106 (2018) को लॉन्च किया गया था जो नोकिया 106 का अगला वर्जन है। इस फोन को अगस्त 2013 में लॉन्च किया गया था।
Nokia 106 (2018) की कीमत
Nokia 106 (2018) को यूजर अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लैटफॉर्म से खरीद सकते हैं। नोकिया 106 (2018) को 1,399 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे Flipkart पर 1,415 रुपये की कीमत और Amazon इंडिया पर 1,479 रुपये में बेचा जा रहा है।
Nokia 106 (2018) के फीचर्स
नोकिया 106 (2018) में 1.8 इंच का QQVGA टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में मीडियाटेक MT6261D चिपसेट दिया गया है जो 4MB रैम और 4MB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 800mAh की बैटरी है। फीचर फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है जो माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आता है। हैंडेसट में FM रेडियो और LED प्लैशलाइट भी दिया गया है।
वहीं ओरिजिनल नोकिया 106 में 1.8 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया था। फोन 800mAh की बैटरी के साथ आता था। डिवाइस में 500 कांटैक्ट सेव किए जा सकते हैं। वहीं रेगुलर ऐप्स जैसे एफएम रेडिया, डिजिटल क्लॉक, कैलकुलेटर, प्लैशलाइट, कैलेंडर जैसे ऐप्स दिए गए थे। फोन 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आता था।

