मंगल ग्रह पर नासा भेजेगा आपका नाम, मिलेगा यादगार बोर्डिंग पास

By रजनीश | Updated: May 26, 2019 18:23 IST2019-05-26T18:23:56+5:302019-05-26T18:23:56+5:30

हजार किलोग्राम से अधिक वजन वाला रोवर ग्रह पर किसी समय मौजूद रहे सूक्ष्मजीवीय जीवन के चिह्न तलाश करेगा और वहां की जलवायु एवं भूतत्वों की विशेषता का पता लगायेगा।

NASA Invites Public to Submit Names to Fly Aboard Next Mars Rover | मंगल ग्रह पर नासा भेजेगा आपका नाम, मिलेगा यादगार बोर्डिंग पास

मार्स 2020 रोवर जुलाई, 2020 में लाल ग्रह पर जाने के लिए उड़ान भरेगा।

सालों बीत गए जब मार्स पर किसी इंसान का पहला कदम पड़ा था। अब एक बार फिर वक्त आ गया है जब नासा आपको अपना नाम मंगल ग्रह पर भेजने का मौका दे रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा नासा मंगल ग्रह पर अपना यान भेजने को तैयार है। नासा ने कहा, 'जो लोग रोवर के साथ अपना नाम भेजना चाहते हैं उन्हें यादगार निशानी के तौर एक बोर्डिग पास दिया जाएगा। उनके नाम सिलिकन माइक्रोचिप पर उकेरे जाएंगे, जिन्हें रोवर के साथ भेजा जाएगा।' इसके इच्छुक लोग 30 सितंबर तक अपना नाम नासा को भेज सकते हैं।

अपना नाम मंगल ग्रह (मार्स) पर भेजने के लिए आपको नासा की ऑफिशल साइट पर जाकर अपना नाम, देश और ई-मेल अड्रेस 30 सितंबर से पहले सबमिट करना है। मार्स 2020 रोवर जुलाई, 2020 में लाल ग्रह पर जाने के लिए उड़ान भरेगा और यह फरवरी 2021 में मंगल की सतह को छूने की इसकी संभावना है।

हजार किलोग्राम से अधिक वजन वाला रोवर ग्रह पर किसी समय मौजूद रहे सूक्ष्मजीवीय जीवन के चिह्न तलाश करेगा और वहां की जलवायु एवं भूतत्वों की विशेषता का पता लगायेगा। साथ ही वह धरती पर लौटने से पहले ग्रह से नमूने एकत्र कर मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने के मिशन को आसान बनाएगा।  

मार्स 2020 रोवर जब यह सब कर रहा होगा, इस यात्रा पर रोवर के साथ आपका नाम भी हो सकता है। अगर आप इस साल 30 सितंबर से पहले अपना नाम भेजते हैं तो जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी के नासा इंजिनियर्स इलेक्ट्रिक बीम की मदद से एक सिलिकॉन चिप पर इसे गोद देंगे और वह चिप रोवर अपने साथ मंगल ग्रह की यात्रा पर लेकर जाएगा। यह बात अलग है कि नाम बहुत ही छोटे लिखे जाएंगे। सामान्य भाषा में बताएं तो आपका नाम सिर के बाल के एक हजारवें हिस्से जितनी मोटाई में लिखा जाएगा। यह इतना छोटा है कि केवल एक सिलिकॉन चिप पर 10 लाख नाम तक आ सकते हैं। 

Web Title: NASA Invites Public to Submit Names to Fly Aboard Next Mars Rover

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे