इस साल सबसे ज्यादा डाउनलोड हुए ये 5 Apps, गूगल ने जारी की लिस्ट
By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 22, 2017 17:53 IST2017-12-22T17:48:56+5:302017-12-22T17:53:40+5:30
गूगल ने 2017 की बेस्ट फ्री एंड्रॉयड ऐप की लिस्ट जारी की है।

सबसे ज्यादा डाउनलोड हुए ऐप्स
गूगल ने हर साल की तरह इस साल भी सबसे ज्यादा सर्च किए गए चीजों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मोस्ट सर्च फोन से लेकर मोस्ट सर्च मूवीज और बुक शामिल रहते हैं। ये चीजें गूगल में सबसे ज्यादा ट्रेंड होती हैं। इसी के तहत 2017 की बेस्ट ऐप्स की लिस्ट भी जारी की गई है। ये ऐप्स यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर रही है। इनमें गेमिंग, चैटिंग से लेकर सेल्फी ऐप तक शामिल हैं। हम अपनी इस खबर में आपको उन ऐप के बारे में बता रहे हैं।
Photo Editor
इस लिस्ट में नंबर 1 फोटो एडिटर ऐप है। इस ऐप का इस्तेमाल फोटो एडिट करने के लिए किया जाता है। इसमें इमेज एडिटिंग के कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फोटो इफेक्ट्स, फोटो को शार्प करना और ब्लर करने से जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Selfie Camera
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सेल्फी कैमरा ऐप है। यह भी एक फोटो ऐप है। इस ऐप का इस्तेमाल यूजर्स फोटो खिंचनें के लिए करते हैं साथ ही इससे यूजर्स लाइव फ्लिटर्स और स्टिकर्स का प्रयोग करते हैं।
Messenger Lite
फेसबुक मैसेंजर भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल है। यूजर्स फेसबुक मैसेंजर एप की जगह इसके लाइट वर्जन का इस्तेमाल करते हैं। इससे फ्री कॉल्स और मैसेज किए जा सकते हैं।
ALT Balaji
यह वीडियो ऑन डिमांड ऐप है। इस ऐप के जरिए आप ओरिजनल शो, कॉमेडी शो, मूवीज देख सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है।
Paytm Mall
यह एक ई-रिटेल ऐप है जिसकी मदद से यूजर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। यह इंडिया का काफी पॉपुलर ऐप है। यह PayTm कंपनी की ही ऐप है।