स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुरू किया ट्विटर सेवा, दी जाएगी कोरोना वायरस से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी और लोगों तक पहुंचेगी मदद

By रजनीश | Updated: April 21, 2020 19:43 IST2020-04-21T19:43:00+5:302020-04-21T19:43:00+5:30

ट्विटर सेवा खासतौर पर कोरोना से जु़ड़ी जानकारी और उससे जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए जारी की गई सर्विस है। इसकी मदद से आप विश्वसनीय जानकारी पा सकेंगे।

Ministry of Health & Family Welfare onboards Twitter Seva for citizen engagement amid COVID-19 | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुरू किया ट्विटर सेवा, दी जाएगी कोरोना वायरस से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी और लोगों तक पहुंचेगी मदद

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsस्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा ट्विटर सेवा के जरिए बड़े मात्रा में आने वाले ट्वीटस को फिल्टर कर रियल टाइम में लोगों की मदद करने के लिए संबंधित अथॉरिटी तक जानकारी पहुंचाने में आसानी होती है।स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि समय के साथ ट्विटर खासतौर पर सरकार और नागरिकों दोनों के लिए बातचीत और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

कोरोना वायरस के दौर में लोगों तक इससे जुड़ी सही जानकारी पहुंचाने के लिए ट्विटर की ट्विटर सेवा तेजी से लगी हुई है। इसका उद्देश्य ई-गवर्नेंस के जरिए लोगों को रियल टाइम में जानकारी पहुंचाना है। इसकी मदद से कोरोना जैसे महामारी के संकट में मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर ज्यादा प्रभावी और तेजी से लोगों से संवाद स्थापित कर पाने में सक्षम होगा। 

इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक विशेष ट्वीटर अकाउंट कोविड इंडिया सेवा (@CovidIndiaSeva) की घोषणा किया।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि समय के साथ ट्विटर खासतौर पर सरकार और नागरिकों दोनों के लिए बातचीत और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

ट्विटर सेवा के जरिए बड़े मात्रा में आने वाले ट्वीटस को फिल्टर कर रियल टाइम में लोगों की मदद करने के लिए संबंधित अथॉरिटी तक जानकारी पहुंचाने में आसानी होती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह माध्यम केवल व्यापक जानकारी के लिए है यहां लोगों को पर्सनल कांटेक्ट और हेल्थ रिकॉर्ड शेयर करने की कोई जरूरत नहीं है।

ट्विटर सेवा के जरिए सरकार की तरफ से सुझाए गए लेटेस्ट अपडेट लोगों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही इसकी सहायत से किसी संक्रमित व्यक्ति को यदि जानकारी नहीं है कि उसे मदद के लिए कहां जाना है तो ट्विटर सेवा जानकारी उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम होगा।

भारत में ट्विटर पर अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा हिंदी है। कई भारतीय भाषाओं में ट्विटर की उपलब्धता मंत्रालय को सभी लोगों से संवाद करने सक्षम बनाएगा।

इसके साथ आपको ये बता दें कि कोविड-19 से जुड़ी किसी भी लेटेस्ट अपडेट और विश्वसनीय जानकारी के लिए @CovidIndiaSeva को फॉलो करें। कोरोना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप इसी हैंडल पर ट्वीट भी कर सकते हैं। उससे जुड़े अधिकारी आपको उचित जानकारी देंगे। 

Web Title: Ministry of Health & Family Welfare onboards Twitter Seva for citizen engagement amid COVID-19

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे