चंद्र ग्रहण को इन दो तरीकों से अपने स्मार्टफोन पर देख सकेंगे Live, जानिए पूरा प्रोसेस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 27, 2018 16:23 IST2018-07-27T12:47:43+5:302018-07-27T16:23:47+5:30

Longest Lunar Eclipse 2018: 4 घंटे के इस ग्रहण को भारत के अलावा अंटार्कटिका, आस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व एवं दक्षिण अमेरिका, रशिया, अफ्रीका एवं एशिया में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण की वजह से चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा और पूरी पृथ्वी पर अंधेरा हो जाएगा।

Lunar Eclipse 2018 in India Today, Process to see lunar eclipse live at your Smartphone | चंद्र ग्रहण को इन दो तरीकों से अपने स्मार्टफोन पर देख सकेंगे Live, जानिए पूरा प्रोसेस

Longest Lunar Eclipse 2018 in India Today: चंद्र ग्रहण को इन दो तरीकों से अपने स्मार्टफोन पर देख सकेंगे Live, जानिए पूरा प्रोसेस

Highlightsसूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा के सीधी रेखा में आने पर लगता है चंद्र ग्रहणआईओएस और एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर लाल चंद्रमा देख सकते हैंमौसम चैनल चंद्र ऐक्लीप्स की लाइव स्ट्रीम को अपने ऐप पर होस्ट करेगा

नई दिल्ली, 27 जुलाई: 27 जुलाई को सदी का सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण पड़ने जा रहा है। मगर सदी का यह सबसे लंबे इस ग्रहण आज ही के दिन पड़ रहा है। 4 घंटे के इस ग्रहण को भारत के अलावा अंटार्कटिका, आस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व एवं दक्षिण अमेरिका, रशिया, अफ्रीका एवं एशिया में देखा जा सकेगा। इस ग्रहण की वजह से चंद्रमा का रंग लाल हो जाएगा और पूरी पृथ्वी पर अंधेरा हो जाएगा। इस बार का Lunar Eclipse 2018 यानि चंद्र ग्रहण करीब 3 घंटे 55 मिनट का होगा। वहीं, पूर्ण ग्रहण की स्थिति 1 घण्टे 43 मिनट तक रहेगी।

भारत में मॉनसून के कारण मौसम खलल डाल सकता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस चंद्र गहण को अपने स्मार्टफोन के जरिए देख सकते हैं।

lunar eclipse 2018: Guru Purnima & chandra grahan, 5 common auspicious things to know | गुरु पूर्णिमा पर आज होगा सदी का सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण, बन रहे हैं ये 5 बड़े महासंयोग

Lunar Eclipse 2018 लाइव स्ट्रीम का वक्त, यहां देखें

अगर आप चाहें तो यूट्यूब चैनल पर Lunar Eclipse 2018 को लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। कई चैनलों में इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन अगर आप इस सदी के लंबे च्रंद ग्रहण को देखने का मौका नहीं चूकना चाहते तो आप इसे अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। भारतीय समयानुसार लाइव स्ट्रीम 27 जुलाई 2018 की रात साढ़े 11 बजे शुरू हो जाएगा। बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण रात 11 बजे 44 मिनट पर शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण का आगाज सुबह 1 बजे होगा।

स्मार्टफोन में भी देख सकते हैं  Blood Moon

आप अपने आईओएस और एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर लाल चंद्रमा यानी कि Blood Moon को देख सकते हैं। दरअसल, मौसम चैनल ने घोषणा की है कि यह चंद्र ऐक्लीप्स की लाइव स्ट्रीम को अपने ऐप पर होस्ट करने जा रहा है जो iOS और Android दोनों के लिए उपलब्ध है। लाइव स्ट्रीमिंग 27 जुलाई को 4 बजे ईडीटी पर शुरू होगी। इसके लिए आपको ऐप डाउनलोड करना होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखनी होगी।

कैसे होता है चंद्र ग्रहण

विज्ञान की भाषा में कहें तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा लगभग एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब चंद्रमा धरती की छाया में आ जाता है। इस दौरान हमें धरती से चंद्रमा का छिपा हुआ भाग काला दिखाई देता है। इसी को चंद्र ग्रहण कहते हैं।

बता दें कि 27  जुलाई 2018 को लगने वाला चंद्र ग्रहण, 9 जून 2123 तक का सबसे लंबा Lunar Eclipse होगा। इसकी कई वजहें हैं इनमें से एक है अपनी-अपनी परिधि में चंद्रमा और धरती का एक-दूसरे से सबसे दूर होना है। इस कारण चांद आम तौर से ज़्यादा छोटा नजर आता है। खासकर सुपर मून से बेहद ही छोटा, जब चांद धरती के सबसे करीब होता है।

क्या है Blood Moon?

27 जुलाई को होने वाले चंद्र ग्रहण में दिखेगा Blood Moon भी जुलाई 2018 में लगने वाला चंद्र ग्रहण में ब्लड मून भी देखने को मिलेगा। इस दौरान चांद लाल रंग का नज़र आएगा। ऐसा तब होता है जब कुछ समय के लिए पूरा चांद अंतरिक्ष में धरती की छाया से गुजरता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी धरती के वायुमंडल से गुजरते वक्त बिखर जाती है। इस दौरान लाल रंग के तरंग ब्लू और बैंगनी रंग के तरंगों की तुलना में कम बिखरते हैं। इस कारण से हमें ऐसा प्रतीत होता है कि चांद पूरी तरह से लाल हो गया है।

English summary :
On July 27, the largest lunar eclipse of the century is going to be witnessed. the the longest eclipse of the century is happening today. This lunar eclipse also known as blood moon, will be of 4 hours and can be seen in India, Antarctica, Australia, Middle East and South America, Russia, Africa and Asia. Because of this lunar eclipse, the color of the moon will turn red and that's why this longest lunar eclipse is also called blood moon.


Web Title: Lunar Eclipse 2018 in India Today, Process to see lunar eclipse live at your Smartphone

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे