Jio यूजर्स के पास घर बैठे करोड़पति बनने का मौका, बस करना होगा यह आसान काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 4, 2018 16:52 IST2018-09-04T16:52:15+5:302018-09-04T16:52:15+5:30

जियो यूजर्स को इसके लिए Jio KBC Pay Along खेलना होगा। इसे खेलने पर आप लाखों का इनाम जीत सकते हैं।

Jio KBC Pay Along app: jio users can play kon banega karodpati by their phone | Jio यूजर्स के पास घर बैठे करोड़पति बनने का मौका, बस करना होगा यह आसान काम

Jio यूजर्स के पास घर बैठे करोड़पति बनने का मौका, बस करना होगा यह आसान काम

नई दिल्ली, 4 सितंबर: अगर आप जियो के यूजर हैं तो आपके पास है करोड़पति बनने का मौका। आप घर बैठे Jio नंबर की मदद से करोड़पति बन सकते हैं। दरअसल सोनी चैनल पर "कौन बनेगा करोड़पति" का दसवां सीजन सोमवार से शुरू हो चुका है। इसमें जियो यूजर ही हिस्सा ले सकते हैं। KBC 10 में जियो यूजर्स के लिए इनाम जीतने का खास मौका है। हम अपनी इस खबर में आपको बता रहे हैं किस तरह आप घर बैठ कर लाखों रुपये इनाम में जीत सकते हैं।

जियो यूजर्स को इसके लिए Jio KBC Pay Along खेलना होगा। इसे खेलने पर आप लाखों का इनाम जीत सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को कार्यक्रम के दौरान मोबाइल पर Jiochat App के जरिये सवालों के जवाब देने होंगे। यहां सवालों का जवाब देकर आप हॉट सीट तक भी पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं हॉटसीट पर सवालों का सही जवाब देकर आप करोड़पति बन सकते हैं।

ऐसे खेले Jio KBC Play Along

1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आपको जियो चैट ऐप (Jiochat App) डाउनलोड करना होगा।
2. फोन में ऐप के डाउनलोड होने के बाद यूजर को इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा।
3- ऐप में रजिस्ट्रेशन के लिए आपसे नाम, जन्मतिथि और फोटो आदि मांगा जाएगा।
4- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लाइव प्रोग्राम के दौरान सवालों के जवाब देने होंगे।
5- यहां जवाबों के सही होने के आधार पर यूजर्स को अंक दिए जाएंगे। इन अंकों के आधार पर आपको हॉट सीट के लिए बुलाया जाएगा।
6-Jio घर बैठे जीतो जैकपॉट में एक साथ 30 लाख यूजर्स खेल सकते हैं।

"कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 10 के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जून को शाम 8.30 बजे से शुरू हो चुके हैं। एसएमएस, कॉल, केबीसी मोबाइल एप, ऑनलाइन और आईवीआर के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको (https://kbcliv.in/online-registration/) पर जाना होगा। रजिस्टर्ड यूजर को ई-मेल और एसएमएस के जरिये आगामी शो की तारीखों के बारे में सूचित किया जाएगा।

Web Title: Jio KBC Pay Along app: jio users can play kon banega karodpati by their phone

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे