20000 एमएएच बैटरी से लैस JBL बूमबॉक्स ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 34990 रुपये

By IANS | Updated: February 6, 2018 17:26 IST2018-02-06T17:20:37+5:302018-02-06T17:26:02+5:30

इस स्पीकर का वजन 5.25 किलोग्राम है और यह लगभग 20 इंच लंबी है।

JBL Boombox bluetooth speaker launched at Rs 34990 | 20000 एमएएच बैटरी से लैस JBL बूमबॉक्स ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 34990 रुपये

20000 एमएएच बैटरी से लैस JBL बूमबॉक्स ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 34990 रुपये

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और हरमन इंटरनेशनल ने पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर JBL बूमबॉक्स को भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने इसकी कीमत 34,990 रुपये रखी है। हरमन इंडिया के उपाध्यक्ष (लाइफस्टाइल ऑडियो खंड) सुमित चौहान ने जारी बयान में कहा, "जेबीएल बूमबॉक्स लंबे समय तक संगीत चलाने में सक्षम है। जो उद्योग में पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर का भविष्य का मानक स्थापित करेगा।"

कंपनी ने बताया कि इस स्पीकर का वजन 5.25 किलोग्राम है और यह लगभग 20 इंच लंबी है। यह सबसे बड़ा पोर्टेबल स्पीकर है।

इस डिवाइस में 20,000 एमएएच की बड़ी बैटरी लगी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह लगातार 24 घंटों तक चलती है। 

इसमें ड्यूल चार्ज फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स म्यूजिक का आनंद लेने के साथ ही इससे दूसरे डिवाइसों को चार्ज भी कर सकते हैं।

बूमबॉक्स स्पीकर को 100 से ज्यादा जेबीएल स्पीकर्स (कनेक्ट प्लस फीचर वाला) के साथ ब्लूटूथ की रेंज में जोड़ा जा सकता है।

Web Title: JBL Boombox bluetooth speaker launched at Rs 34990

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे