YouTube पर अनुचित कंटेट डालने में भारतीय यूजर्स सबसे आगे, रिपोर्ट में आया सामने
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2019 12:35 IST2019-09-05T12:35:05+5:302019-09-05T12:35:05+5:30
दुनियाभर में यूजर्स ने 1.08 करोड़ अनुचित वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किए। भारत इस लिस्ट में सबसे आगे है।

Indian users Flagging inappropriate YouTube
यूट्यूब पर संदिग्ध रूप से सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाली अनुचित या अनुपयुक्त सामग्री की जानकारी देने में भारत सबसे आगे हैं। भारत इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और रूस से आगे है।
YouTube सामुदायिक दिशानिर्देश प्रवर्तक रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल-जून, 2019 के दौरान वैश्विक स्तर पर प्रयोगकर्ताओं ने 1.08 करोड़ अनुपयुक्त वीडियो के बारे में जानकारी दी। भारत इस सूची में सबसे आगे रहा है। उसके बाद अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, मेक्सिको और ब्रिटेन का स्थान है।
यह सूची प्रत्येक देश द्वारा अलग-अलग से अनुपयुक्त सामग्री के बारे में दी गई जानकारी के आधार पर बनाई गई है। हालांकि, इस बारे में विभिन्न देशों का अलग-अलग आंकड़ा नहीं दिया गया है। पिछले संस्करण जनवरी-मार्च, 2019 में भी भारत इस सूची में सबसे आगे था।
प्रयोगकर्ता कई कारणों मसलन स्पैम, हिंसा, नफरत फैलाने वाली सामग्री या लैंगिक रूप से अनुपयुक्त सामग्री के बारे में जानकारी देते हैं। यू ट्यूब ने बुधवार को ब्लॉगपोस्ट में कहा कि उसने अकेले नफरत फैलाने वाले एक लाख से अधिक वीडियो हटाए हैं। इसी वजह से 17,000 से अधिक चैनलों को बंद किया गया है। दूसरी तिमाही में कुल मिलाकर 50 करोड़ से अधिक टिप्पणियां हटाई गई हैं।
