HP ने लॉन्च किए दमदार प्रोसेसर वाले 5 धांसू लैपटॉप्स, टचस्क्रीन सुविधा के साथ गेमिंग में भी हैं धाकड़

By रजनीश | Updated: August 26, 2020 12:44 IST2020-08-26T12:44:12+5:302020-08-26T12:44:12+5:30

कोरोना दौरान में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर काफी तेजी से बढ़ा है और ऐसे में लोगों को लैपटॉप के बीच लैपटॉप की काफी डिमांड है। हाल ही में एमआई ने 2 लैपटॉप लॉन्च किए हैंं और अब एचपी 5 लैपटॉप उतार दिया है।

HP launches Envy 13, Envy 15, Envy x360 along with ZBook workstations | HP ने लॉन्च किए दमदार प्रोसेसर वाले 5 धांसू लैपटॉप्स, टचस्क्रीन सुविधा के साथ गेमिंग में भी हैं धाकड़

प्रतीकात्मक फोटो

HighlightsHP Envy 15 (2020) में 15.60 इंच का स्क्रीन दिया गया है। इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1920 x1080 पिक्सल्स है।HP Envy 13 की बात करें तो यह 13 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 10th-जनरेशन Intel Core i7 सीपीयू और Nvidia GeForce MX350 ग्राफिक्स दिया गया है।

लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर निर्माता कंपनी एचपी (HP) ने लैपटॉप्स की नई रेंज भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने 5 लैपटॉप HP Envy 15, HP Envy 13, HP Envy x360 13, HP ZBook Studio और HP ZBook Create लॉन्च किए हैं। एनवी (Envy) लाइनअप में HP Envy 15, Envy 13 और Envy x360 13 तीनों ही लेटेस्ट लैपटॉप्स हैं। 

इन सभी में पावर के लिए 10-जेनरेशन इंटेल कोर और AMD Ryzen 4000 सीपीयू दिए गए हैं। बात करें HP ZBook की तो ये मोबाइल वर्कस्टेशन्स हैं। इनमें ज्यादा पावर का इस्तेमाल होता है। इन लैपटॉप्स में Intel Xeon प्रोसेसर्स और Nvidia Quadro RTX GPU दिए गए हैं।

एनवी लाइनअप की कीमतें-
HP Envy 15 की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, HP Envy 13 और HP Envy x360 13 की कीमतें 79,999 रुपये से शुरू होती हैं। बात करें HP के मोबाइल वर्कस्टेशन की तो HP ZBook Studio और HP ZBook Create की शुरुआती कीमतें 1,77,000 रुपये हैं। ये लैपटॉप्स 1 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

HP Envy 15 (2020) में 15.60 इंच का स्क्रीन दिया गया है। इसका डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 1920 x1080 पिक्सल्स है। यह लैपटॉप टच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है। 

HP Envy 13 की बात करें तो यह 13 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 10th-जनरेशन Intel Core i7 सीपीयू और Nvidia GeForce MX350 ग्राफिक्स दिया गया है। यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज करने पर 19.5 घंटों तक चलने में सक्षम है। 

HP Envy x360 13 में 13.30 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। टचस्क्रीन फीचर के साथ आने वाले इस लैपटॉप में 88 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो डिस्प्ले दिया गया है। 256GB स्टोरेज के साथ आने वाला यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Ryzen 7 Octa Core प्रोसेसर दिया गया है। यह लैपटॉप एक बार फुल चार्ज करने पर 17.5 घंटों तक चल सकता है।

HP ZBook Studio 
इसमें 15.60 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Nvidia GeForce ग्राफिक्स दिया गया है। 

HP ZBook Create 
इसमें 15.60 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें Nvidia GeForce ग्राफिक्स दिया गया है। इसमें कोर प्रोसेसर दिया गया है।

Web Title: HP launches Envy 13, Envy 15, Envy x360 along with ZBook workstations

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे