Google Year in Search 2019: गूगल पर 2019 में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये स्मार्टफोन्स, जानें इनकी खासियतें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 26, 2019 13:12 IST2019-12-19T07:11:44+5:302019-12-26T13:12:15+5:30

Google पर शाओमी, ऐपल और सैमसंग जैसे कई स्मार्टफोन्स को सर्च किया गया है। गूगल कंपनी ने इन सभी फोन्स को  Year in Search 2019 कैटेगरी की लिस्ट जारी किया है। यहां पर हम आपको इन फोन्स के नामों के अलावा इनकी कीमत और खासियतों के बारे में बता रहे हैं।

Google Year in Search 2019 list of most searched smartphone features price and images | Google Year in Search 2019: गूगल पर 2019 में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये स्मार्टफोन्स, जानें इनकी खासियतें

गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की गईं चीजों की लिस्ट जारी की है

Highlightsगूगल पर शाओमी, ऐपल और सैमसंग जैसे कई स्मार्टफोन्स को सर्च किया गया है इसमें फिल्में, स्पोर्ट्स के अलावा लोगों ने सामान्य जानकारियों को भी खूब सर्च किया

साल 2019 खत्म होने वाला है। हर साल टेक दिग्गज कंपनी Google अपना सर्च ट्रेंड जारी करता है। इस बार भी गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की गईं चीजों की लिस्ट जारी की है। 

कंपनी ने गूगल पर सर्च की गई चीजों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा है। इसमें फिल्में, स्पोर्ट्स के अलावा लोगों ने सामान्य जानकारियों को भी खूब सर्च किया। इसमें एक स्मार्टफोन कैटेगरी भी मौजूद है जिसमें लोगों ने स्मार्टफोन सर्च किए हैं।

गूगल पर शाओमी, ऐपल और सैमसंग जैसे कई स्मार्टफोन्स को सर्च किया गया है। गूगल कंपनी ने इन सभी फोन्स को  Year in Search 2019 कैटेगरी की लिस्ट जारी किया है। यहां पर हम आपको इन फोन्स के नामों के अलावा इनकी कीमत और खासियतों के बारे में बता रहे हैं।

Apple iPhone 11

ऐपल कंपनी के इस फोन को भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे मार्केट में कम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की 6.1 इंच की लिक्विड रेटिनी डिस्प्ले है। फोन में Apple A13 बायोनिक चिप का प्रोसेसर दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro

दूसरे नंबर पर चीनी कंपनी शाओमी का यह फोन शामिल है। ये स्मार्टफोन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसके अलावा फोन को लोगों ने बड़ी तदाद में खरीदा भी है। रेडमी नोट 8 प्रो फोन की खास बात यह है कि इसमें  ग्राहक को दूसरे फोन्स के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलता है। इस फोन में आपको 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और  इसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही इसमें एंड्ऱॉइड पाई 9.0  आधारित  MIUI 10 होता है। इसके अलावा इस फोन में गेमिंग के लिए मीडियाटेक का  हीलियो G90T और  8जीबी रैम मिलती है। फोन हीट होने से बचाने के लिए इसमें लिक्विड कूलिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

OnePlus 7

इस साल गूगल पर OnePlus 7 स्मार्टफोन सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इतना ही नहीं इस फोन को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। इसकी खासियत की बात करें तो इसमें ग्राहक को 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन को डैमेज से बचाने के लिए गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में 6जीबी व 8जीबी रैम और 128जीबी व 256जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में ग्राहक के लिए क्वॉलवकॉम का स्नैड्रैगन 855 प्रोसेसर भी मिलता है। साथ ही इसमें ग्राफिक्स को शानदार करने के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू भी है।

Vivo S1

इस फोन को भी भारत में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। ग्राहक को इस फोन में 6.38 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले में वाटरड्ऱॉप नॉच स्क्रीन मिलती है। साथ इसमें 1080x2340 का पिक्सल रिजॉल्यूशन भी दिया जाता है। यह फोन फनटच ओएस 9 है, जो एंड्रॉइड पाई 9 पर चलता है। इसके अलावा फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 4जीबी व 6जीबी रैम और 64जीबी 128जीबी की स्टोरेज मिलती है। इस फोन में मीडियाटेक हिलियो P65 का प्रोसेसर है।

Xiaomi Redmi Note 7 Pro

यह फोन गूगल पर सबसे सर्च किए गए फोन्स की लिस्ट में शामिल है। इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले आती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9  है और फोन की स्क्रीन के बचाव के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्पैपड्रैगन 675 का प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4जीबी और 6जीबी की रैम और 64जीबी व 128जीबी की स्टोरेज मिलती है।

Samsung Galaxy M20

सैमसंग कंपनी के इस फोन को भारत में खूब सर्च किया है। इसके कारण ही ये फोन गूगल की लिस्ट में सबसे अधिक सर्च करने वाले फोन्स की लिस्ट में शामिल है। इसकी कीमत 10,490 रुपये है। सैमसंग के इस फोन की 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7904 प्रोसेसर दिया जाता है। इसके अलावा फोन में 3जीबी और 4जीबी रैम और 32जीबी और 64जीबी रोम की स्टोरेज मिलती है।

Xiaomi Redmi Note 7

गूगल पर शाओमी के फोन्स को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस लिस्ट मे रेडमी नोट 7 भी शामिल है। इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्चर क्वालिटी के लिए 1080x2340 पिक्सल हैं। इस फोन की डिस्प्ले भी वॉटरड्रॉप नॉच है।

Web Title: Google Year in Search 2019 list of most searched smartphone features price and images

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे