Google ने Doodle बनाकर पर्वतारोही जुन्को तबेई की जयंती को किया खास अंदाज में सेलिब्रेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 22, 2019 09:56 IST2019-09-22T09:54:33+5:302019-09-22T09:56:44+5:30

Google ने एनीमेटिड Doodle बनाया है, जिसमें Junko Tabei कई पर्वतों की चोटियों पर दिखाई दे रही हैं। इस एनीमेटिड डूडल में वीडियो लगाया गया है, जिसे प्ले करने के बाद जुन्को तबेई कई चोटिंयों पर पहुंचते हुए देखा गया है।

Google Doodle Celebrates Junko Tabei Japanese mountaineer Junko Tabei anniversary | Google ने Doodle बनाकर पर्वतारोही जुन्को तबेई की जयंती को किया खास अंदाज में सेलिब्रेट

Google Doodle

Highlightsमाउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाली पहली महिला जापानी पर्वतारोही जुन्को तबेई (Junko Tabei) की आज 80वीं जयंती है। गूगल ने उनकी जयंती को खास अंदाज में Google Doodle बनाकर सेलिब्रेट किया है।

माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाली पहली महिला जापानी पर्वतारोही जुन्को तबेई (Junko Tabei) की आज 80वीं जयंती है। इस दौरान गूगल ने उनकी जयंती को खास अंदाज में Google Doodle बनाकर सेलिब्रेट किया है। जुन्को तबेई एक मात्र महिला भी थीं, जो प्रत्येक महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर पहुंची थीं। वह एवरेस्ट की चोटियों पर चढ़ने वाली 36वीं पर्वातारोही भी बनीं। 

Google ने एनीमेटिड Doodle बनाया है, जिसमें Junko Tabei कई पर्वतों की चोटियों पर दिखाई दे रही हैं। इस एनीमेटिड डूडल में वीडियो लगाया गया है, जिसे प्ले करने के बाद जुन्को तबेई कई चोटिंयों पर पहुंचते हुए देखा गया है। बता दें तबेई 76 अलग-अलग देशों में पर्वतों पर पहुंचने वाली एकमात्र महिला बनीं। बीमारी से जूझते हुए भी उन्होंने अपनी चढ़ाई जारी रखी थी।

Junko Tabei का जन्म 1939 में जापान के फुकुशिमा प्रान्त के एक छोटे से शहर मिहारू में हुआ था। उनकी निधन 20 अक्टूबर 2016 को हो गया था। उनकी लोगों को थी कि हार मत मानो...अपनी खोज जारी रखो। 

बताया जाता है कि जुन्को तबेई ने पहली बार चौथी क्लास में चढ़ाई की थी और वह माउंट नासू पर चढ़ी थीं। उन्होंने अपनी पहली चढ़ाई अपने शिक्षक के साथ की थी। साथ ही साथ उनसे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने को लेकर पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि मैंने एवरेस्ट पर पहली महिला बनने का इरादा नहीं किया था। जुन्को तबेई ने लेडीज क्लाइम्बिंग क्लब 1969 में स्थापित किया था जो कि जापान का पहला महिला माउंटेनियरों का संगठन था। 

English summary :
Google celebrates the 80th birth anniversary of Japanese mountaineer Junko Tabei, the first woman and 36th person to reach the summit of Mount Everest. Born in 1939, she was brought up in Miharu, a small town in Japan’s Fukushima Prefecture. It was a school trip to Mount Nasu that introduced her to the joy of climbing at the age.


Web Title: Google Doodle Celebrates Junko Tabei Japanese mountaineer Junko Tabei anniversary

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे