Apple के सीईओ टिम कुक की सैलरी 2018 में बढ़ कर हुई इतनी, जानकर हो जाएंगे हैरान
By भाषा | Updated: January 10, 2019 16:08 IST2019-01-10T13:19:38+5:302019-01-10T16:08:11+5:30
Tim Cook के वेतन में 30 लाख डालर का मूल वेतन, 120 लाख डालर का बोनस और 6.80 लाख डालर अन्य सुविधाओं के लिये दिये गये हैं। इसमें उनकी हवाई यात्राओं और सुरक्षा का खर्च शामिल है।

Apple CEO Tim Cook got a big salary Hike
वाशिंगटन, 9 जनवरी। एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक के वेतन में 2018 के दौरान 22 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसके बाद उनका वेतन वर्ष के लिये 157 लाख डालर हो गया है। Apple की ओर से सिक्योरिटीज एण्ड एक्सचेंज कमीशन को दी गई सूचना में यह जानकारी सामने आई है।
टिम कुक के वेतन में 30 लाख डालर का मूल वेतन, 120 लाख डालर का बोनस और 6.80 लाख डालर अन्य सुविधाओं के लिये दिये गये हैं। इसमें उनकी हवाई यात्राओं और सुरक्षा का खर्च शामिल है।
कंपनी की पारितोषिक समिति ने कुक को दिये गये भारी भरकम बोनस के लिये वर्ष के दौरान कंपनी के बेहतर बिक्री प्रदर्शन को इसकी वजह बताया है।
दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘2018 में .... हमने 265.6 अरब डालर की शुद्ध बिक्री की और 70.9 अरब डालर की परिचालन आय हासिल की है। इन दोनों मद में एक साल पहले के मुकाबले 16 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। इन दोनों ही प्रदर्शन मानकों में यह 2018 के अधिकतम वार्षिक नकद प्रोत्साहन कार्यक्रम के लक्ष्य से अधिक है।’’