महिलाओं और लड़कियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम, घर में हो सकता है भूतों का साया

By गुणातीत ओझा | Updated: June 10, 2020 18:46 IST2020-06-10T18:46:37+5:302020-06-10T18:46:37+5:30

ज्योतिषशास्त्र हमारे रोजमर्रा के जीवन में विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों में लिखी बातों का अनुपालन करते हुए हम अपने जीवन को सहज बना सकते हैं।

women should not do these works even by mistake | महिलाओं और लड़कियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम, घर में हो सकता है भूतों का साया

महिलाओं को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये काम...

नई दिल्ली। ज्योतिषशास्त्र हमारे रोजमर्रा के जीवन में विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों में लिखी बातों का अनुपालन करते हुए हम अपने जीवन को सहज बना सकते हैं। शास्त्र हमें बताता है कि हमें किस समय क्या करना चाहिए। ऐसा न करने पर जीवन पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। जो हमारे साथ-साथ हमारे परिवार को भी मुश्किल में डाल सकता है। इन्हीं सब बातों में यह भी शामिल है कि रात के समय महिलाओं को कुछ ऐसे काम हैं जो नहीं करने चाहिए.. क्योंकि ऐसा करने से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

भूलकर भी न करें सेंट का प्रयोग

अकसर देखा जाता है कि महिलाएं रात के वक्त भी सोने से पहले सेंट या परफ्यूम लगाकर सोती हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। परफ्यूम का प्रयोग केवल दिन में ही करना चाहिए क्योंकि रात के समय किसी भी प्रकार की तेज खुशबू वाले इत्र या परफ्यूम की सुगंध से हम नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव में आ जाते हैं। सोने से पहले हमेशा हाथ-पांव धोकर भगवान का ध्यान करना चाहिए। इससे आप बुरी शक्तियों के प्रभाव में नहीं आएंगे।

सोते समय बालों को बांधना ना भूलें

बाल खोलकर सोने वाली महिलाओं के लिए शास्त्रों में कहा गया है कि इससे बुरी शक्तियां उनके आसपास मंडराने लगती हैं। महिलाओं और लड़कियों को रात के समय बाल खोलकर नहीं सोना चाहिए। इससे बुरी शक्तियां आपकी तरफ खिंची चली आती हैं। घर के बुजुर्ग भी लड़कियों, महिलाओं को यह सलाह देते रहते हैं कि बाल खोलकर नहीं सोना चाहिए।

श्मशान से रहे दूर

महिलाओं को रात के वक्त कब्रिस्तान और श्मशान के समीप भी नहीं जाना चाहिए। रात के समय ऐसी जगहों पर बुरी शक्तियां और भूत-प्रेत का वास होता है। अगर आप इन शक्तियों के रास्ते में आ गए तो ये आपको अपने वश में कर सकती है। ऐसा होने पर आपका खुशहाल जीवन बर्बाद हो सकता है।

चौराहे पर रखी किसी भी वस्तु को न छुएं

महिलाओं को रात के समय चौराहों पर भी नहीं जाना चाहिए। रात के समय चौराहे पर कई प्रकार के जादू-टोने और टोटके किए जाते हैं जिससे वहां पर नकारात्म शक्तियों का प्रभाव रहता है। रात के समय इसका प्रभाव पढ़ जाता है। जो लोग ऐसा नहीं करते उनकी जीवन बुरी शक्तियों के प्रभाव से पड़ सकता है।

भूलकर भी न फोड़े नारियल

धार्मिक कार्यों और मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए केवल पुरुष ही नारियल को फोड़ते है। कभी भी आपने किसी महिला को नारियल फोड़ते हुए नहीं देखा होगा। शास्त्रों के अनुसार महिला को किसी भी शुभ कार्य में नारियल नहीं फोड़ना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

महिलाएं बजरंगबली की पूजा न करें

हिंदू धर्म में बजरंबली की पूजा बाल ब्रह्मचारी भगवान के रूप में जाती है हनुमान जी महिलाओं का सम्मान करते हैं, उनको माता मानते हैं। शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को कभी भी हनुमान जी का स्पर्श नहीं करना चाहिए।

Web Title: women should not do these works even by mistake

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे