लाइव न्यूज़ :

भगवान शिव की संतान थे वीरभद्र, इसलिए किया था राजा दक्ष का वध-पढ़ें उनके जन्म की ये रोचक कथा

By मेघना वर्मा | Updated: May 10, 2020 11:10 IST

भगवान शिव के परिवार की बात करें तो बेटे कार्तिकेय और गणेश के अलावा महादेव के एक और संतान थी। जिनका नाम वीरभद्र बताया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देवीरभद्र को भगवान शिव की संतान बताया जाता है।वीरभद्र ही थे जिन्होंने सती के पिता और शिव जी के ससुर राजा दक्ष का वध किया था। 

पुराणों में भगवान शिव से जुड़े कई प्रसंग सुनने को मिलते हैं। शिव का गुस्से में तीसरी आंख खोलना हो या भक्त की रक्षा करना। शिव की चरणों में आने वाले किसी भी आदमी को कभी कष्ट नहीं सहना पड़ा। वहीं भगवान शिव के परिवार की बात करें तो बेटे कार्तिकेय और गणेश के अलावा महादेव के एक और संतान थी। जिनका नाम वीरभद्र बताया जाता है। 

वीरभद्र को भगवान शिव की संतान बताया जाता है। मान्यता है कि शिव जी की ही तरह वीरभद्र का भी गुस्सा काफी तेज था। बताया ये भी जाता है कि वो वीरभद्र ही थे जिन्होंने सती के पिता और शिव जी के ससुर राजा दक्ष का वध किया था। 

क्या है वीरभद्र के जन्म की कहानी और क्यों किया वीरभद्र ने राजा दक्ष का वध पढ़िए ये पौराणिक कथा-

लोककथाओं की मानें तो वीरभद्र का जन्म भगवान शिव की जटाओं के अंश से हुआ था। शिवपुराण में वीरभद्र की उत्पत्ति के बारे में पढ़ने को मिलता है। इसके अनुसार एक बार राजा दक्ष प्रजापति ने एक यज्ञ का आयोजन किया था। जिसमें सभी देवताओं को निमंत्रण दिया गया था मगर शिव जी को आमंत्रित नहीं किया गया था।

जब माता सीता को ये बात पता चली तो उन्होंने पिता के घर यज्ञ में जाने का मन बना लिया। शिव जी के लाख समझाने पर भी वो बिना निमंत्रण के पिता के घर चली गईं। माता सती ने ये तर्क दिया कि पिता के घर जाने कि लिए किसी भी निमंत्रण पत्र की जरूरत नहीं होती। जब माता सीता अपने मायके पहुंची तो वहां किसी ने भी उनका सम्मान नहीं किया। किसी ने भगवान शिव के बारे में पूछा भी नहीं। 

माता सती इस अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पायीं। उन्होंने उसी यज्ञ में आत्मदाह कर लिया। इस बात की खबर जब भगवान शिव को लगी तो वो क्रोधित हो उठे। उन्होंने दक्ष की सेना और वहां मौजूद सभी लोगों को दंड देने के लिए अपनी जटा से वीरभद्र नामक एक गण को उत्पन्न किया। वीरभद्र ने शिव की आज्ञा पाकर राजा दक्ष का सिर धड़ से अलग कर दिया। भगवान शिव के इस गण, वीरभद्र की दक्षिण भारत में शिवजी की तरह पूजा की  जाती है। 

टॅग्स :भगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल