लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल, 6 से 11 जनवरी: आपके लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह और कौन से दिन रहेंगे शुभ, जानें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2020 15:27 IST

साप्ताहिक राशिफल, 6 से 11 जनवरी: मेष और तुला राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों को कुछ आर्थिक चिंता जरूर रह सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों को कारोबार-व्यापार में प्रगति मिलेगीधनु राशि के जातक संतान पक्ष को लेकर रह सकते हैं चिंतित

मेष 

गोचर प्रथम भाव में चंद्र गुरु की शुभ दृष्टि प्राप्त हो रही है। नौकरीपेशा जातक को काम का बोझ अधिक रहेगा। कर्मक्षेत्र में प्रयास पूर्वक अल्प लाभ मिलेगा। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। अविवाहित जातक के लिए मांगलिक कार्यों का योग बन रहा है। वाहन आदि का उपयोग सावधानी के साथ करें। शुभ तारीख 6, 7, और 10 है। शुभ रंग नारंगी है।

वृषभ 

गोचर में व्ययभाव में चंद्र राशि नवम भाव में रहेंगे। सप्ताह के आरंभ में व्यापार में परिश्रमपूर्वक लाभ मिलेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। पाचन तंत्र, उदर संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ तारीख 7, 8, 9 और 10 है। शुभ रंग हरा है।

मिथुन

गोचर में चंद्र आय स्थान में रहेगा। सप्ताह का आरंभ आवक के स्रोत में वृद्धि प्रदान करेगा। आर्थिक प्रापंचिक सुखद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति है। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक को स्थान परिवर्तन की संभावनाएं बनती हैं। शुभ तारीख 7, 8, 10 और 11 है। शुभ रंग धानी है।

कर्क

गोचर दशम भाव में चंद्र रहेगा। कारोबार-व्यापार में प्रगति मिलेगी। नौकरीपेशा जातक को नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। शिक्षण क्षेत्र में यशप्रद रहेगा। वाणी पर जरूर संयम रखें। शुभ तारीख 7, 10 और 11 है। शुभ रंग मरून है।

सिंह

गोचर में चंद्र का भ्रमण नवम भाव में रहेगा। व्यापार में परिश्रमपूर्वक लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक को अतिरिक्त कार्य का बोझ रह सकता है। विद्या क्षेत्र में उन्नति है। भातृपक्ष को लेकर वाद-विवाद, चिंता, मानसिक तनाव रह सकता है। शुभ तारीख 6, 7 और 9 है। शुभ रंग सुनहरा है।

कन्या

गोचर में अष्टम भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक चिंता और मानसिक तनाव दे सकता है। मध्य का समय व्यापार और कारोबार में तरक्की देगा। धन आगमन के योग बनते हैं। स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह मध्यम है। शुभ तारीख 7, 8, 9 और 10 है। शुभ रंग धानी है।

तुला

गोचर सप्तमभाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ आर्थिक-पारिवारिक सुख देगा। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है। शुभ तारीख 9, 10 और 11 है। शुभ रंग क्रीम है।

वृश्चिक

गोचर षष्ठभाव में चंद्र रहेगा। गुरु की शुभ दृष्टि प्राप्त हो रही है। सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय उत्साहवर्धक रहेगा। शुभ तारीख 6, 7, 8 और 11 है।

धनु

गोचर पंचम भाव में चंद्र रहेगा। राशिश गुरु की शुभदता प्रदान करेगा। सप्ताह की शुरुआत कार्यक्षेत्र कारोबार में नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय संतान पक्ष को लेकर चिंतित कर सकता है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। शुभ रंग आपके लिए पीला है। शुभ तारीख 5, 6, 9 और 10 है।

मकर

गोचर चतुर्थ भाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ मानसिक चिंता, तनाव मन में अस्थिरता प्रदान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम पूर्वक अल्प लाभ मिलेगा। क्रय-विक्रय से संबंधित कार्य में लाभ मिलेगा। सेहत के लिए सप्ताह अच्छा है। शुभ तारीख 7, 8, 10 और 11 है। शुभ रंग भूरा है।

कुंभ

गोचर पराक्रम भाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ तारीख 5, 6, 9 और 10 है। शुभ रंग नीला आसमानी है।

मीन

गोचर में चंद्र द्वितीय भाव में रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार के लिए सप्ताह अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी। शादी-शुदा जीवन भी सुखमय रहेगा। कुसंगति से बचाव करना चाहिए। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ तारीख 6, 7 और 8 है। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स