लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल, 2 से 7 मार्च: कैसा रहेगा आपके लिए ये हफ्ता और कौन से दिन हैं शुभ, जानिए सबकुछ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 2, 2020 09:09 IST

साप्ताहिक राशिफल, 2 से 7 मार्च: किस राशि को होगा इस हफ्ते धन लाभ, किसे मिलेगी उन्नति और किसे है सावधान रहने की जरूरत। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल: मेष राशि में राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूलमिथुन राशि वालों को दर्दजन्य रोग, छाती से संबंधित रोग दे सकते हैं इस हफ्ते कष्ट

मेष

गोचर प्रथम भाव में चंद्र हैं। राशिश गुरु शुभदता प्रदान करेगा। सप्ताह का आरंभ मानसिक और आर्थिक तौर पर सुखद रहेगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है। इस हफ्ते 2, 3, 4 तारीख शुभ है। श्री सूर्य की उपासना करें। शुभ रंग नारंगी है।

वृषभ

गोचर व्ययभाव में चंद्र रहेगा। राशिश शुक्र आय स्थान में शुभदता प्रदान कर रहा है। कार्यक्षेत्र, व्यापार में विस्तारपूर्वक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातक को जबाबदारी अधिक रहेगी। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। पिता या पिता तुल्यजनों से लाभ मिलेगा। उदरजन्य या रक्तजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 3, 4 और 5 हैं। मंगलवार को धर्मस्थान पर मिष्ठान दान करें। शुभ रंग पिस्ता है।

मिथुन

गोचर में आय स्थान में चंद्र रहेगा। नवम भाव में राशिश बुध सूर्य की स्थिति अनुकूल है। कार्यक्षेत्र, व्यापार के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिलेगी। नौकरी की तलाश में सफलता मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। दर्दजन्य रोग, छाती से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 3, 4, 5 और 6 है। गणेशजी की अर्चना करें। शुभ रंग आसमानी है।

कर्क

गोचर में राशिश चंद्र दशम एवं एकादश भाव में भ्रमण कर रहा है। सप्ताह का आरंभ अनुकूल है। कार्यक्षेत्र कारोबार के लिए समय अनुकूल है। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ दिनांक 2, 3 और 6 तारीख है। पक्षियों को बुधवार को दाना खिलाना चाहिए। शुभ रंग क्रीम है।

सिंह

गोचर में नवमभाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। राशिश सूर्य बुध के साथ सप्ताम भाव में भ्रमण करेगा। कर्मक्षेत्र-कारोबार में विस्तार होगा। नौकरीपेशा जातक की यथास्थिति बनी रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रह सकती है। शुभ दिनांक 2, 3 और 4 है। भैरवजी की उपासना करें। शुभ रंग गुलाबी है।

कन्या

गोचर अष्टभाव में चंद्र है। राशिश सूर्य बुध-बुध षष्ठ भाव में रहेगा। कारोबार व्यापार में परिश्रमपूर्वक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आय-व्यय की स्थिति सम रहेगी। सप्ताह के मध्य समय में मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। संतानपक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभ दिनांक 2, 3 और 4 तारीख है। गणेशजी की अर्चना करें। शुभ रंग धानी है। 

तुला

गोचर सप्तम भाव में चंद्र है। नौकरीपेशा जातक को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी के भाग्य की अनुकूलता आप को प्राप्त होगी। संतान का सुख मिलेगा। धर्मकार्यों में रूचि रहेगी। शुभ दिनांक 4, 5, 6 और 7 तारीख है। गाय की सेवा करें। शुभ रंगा आसमानी है।

वृश्चिक

गोचर षष्ठभाव में चंद्र है। सप्ताह के आरंभ में मानसिक तनाव और मन में खिन्नता बनी रहेगी। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होगा। कला के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। भूमि संबंधित कार्यों में निवेश कर सकते हैं। दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। श्रीसूर्य अर्चना करें। शुभ रंग लाल है।

धनु

गोचर पंचमभाव में चंद्र है। कार्यक्षेत्र व्यापार में यथावत स्थिति रहेगी। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। संतानपक्ष को उन्नति मिलेगी। सप्ताह के अंत में रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 3, 4, 5 और 7 है। हनुमानजी की अर्चना करें। शुभ रंग पीला है।

मकर

गोचर चतुर्थ भाव में चंद्र है। नौकरीपेशा जातक को कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारी रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक क्षेत्र में विस्तार और लाभ मिलेगा। संतानपक्ष को लेकर चिंता बनी रहेगी। मानसिक तनाव रह सकता है। निद्राजन्य, नेत्रजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। मंगलवार को हनुमानजी की अर्चना करें। शुभ दिनांक 2, 3 और 7 है। शुभ रंग भूरा है।

कुंभ

गोचर में पराक्रम भाव में चंद्र है। सप्ताह के मध्य का समय अनुकूल है। भूमि और स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिश्रमपूर्वक लाभ मिल सकता है। मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। शुभ दिनांक 3, 4, 5 और 6 है। शिवशक्ति की उपासना करें। शुभ रंग आसमानी है।

मीन

गोचर में द्वितीय भाव में चंद्र है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नये अनुबंध प्राप्त होंगे। पूंजी का निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिलेगी। आर्थिक प्रापंचिक सुखद रहेगा। नकारात्मक सोच कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 2, 3 और 4 हैं। शुभ रंग सुनहरा पीला है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स