लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल, 16 से 21 मार्च: इस हफ्ते किसके चमकेंगे सितारे और किसे रहना है सावधान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 09:52 IST

साप्ताहिक राशिफल, 16 से 21 मार्च: किस राशि को होगा इस हफ्ते धन लाभ, किसे मिलेगी उन्नति और किसे है सावधान रहने की जरूरत। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल: सिंह राशि का हो सकता है भाई-बंधुओं से विवाद, बचने की कोशिश करेंतुला के वाहन, ज्वेलरी, वस्त्र आदि कारोबार से जुड़े जातक को लाभ का योग, कुंभ के लिए भी अच्छा सप्ताह

मेष

गोचर अष्टम भाव में चंद्र है। सप्ताह के आरंभ में मन में अशांति बनी रहेगी। क्रोध पर संयम रखें। व्यर्थ वाद-विवाद में नहीं पड़े। मध्य का समय आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा। रूका हुआ धन मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष को तरक्की का योग है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सिरदर्द, नेत्रजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 17, 18 और 18 है। सूर्यनारायण की अर्चना करें शुभ रंग नारंगी है।

वृषभ

गोचर में चंद्र सप्तम भाव में है। आरंभ का समय कारोबार और व्यापार के लिए यशप्रद होगा। नौकरीपेशा जातक को परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। संतान पक्ष के लिए समय सुखद है। चोट-मोट आदि के योग प्रतीत होते हैं। ध्यानपूर्वक कार्य करें। शुभ दिनांक 16, 19 और 20 है। शुभ रंग धानी है।

मिथुन

गोचर षष्ठम भाव में चंद्र है। राशिश बुध की स्थिति भाग्य में सुखद है। नौकरी की तलाश वाले जातक को नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। शुभ दिनांक 16, 17, 18 और 21 है। सप्ताह मध्यम है। हनुमानजी की अर्चना करें। शुभ रंग धानी है।

कर्क

गोचर चंद्र पंचम भाव में रहेगा। कार्यक्षेत्र-व्यापार के लिए सप्ताह अच्छा है। संतान पक्ष को चिंतन दे सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। शुभ दिनांक 15, 16, 19 और 20 है। शिवजी की अराधना करें। शुभ रंग शुभ्र सफेद है।

सिंह

गोचर चतुर्थ भाव में चंद्र है। राशिश अष्टम भाव में है। सप्ताह का आरंभ मानसिक चिंतन, भाई-बंधुओं से विरोधाभास की स्थिति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान हो सकते हैं। सप्ताह के मध्यम में परिस्थितियों में सुधार होगा। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। शुभ दिनांक 16, 17, 18 और 21 है। सूर्यनारायण की उपसना करें। शुभ रंग गुलाबी है।

कन्या

गोचर पराक्रम भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। व्यापार-कारोबार में प्रगति मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। परिश्रमपूर्वक अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा। वाहन खरीद-बिक्री हो सकती है। सेहत के लिए सप्ताह मध्यम है। शुभ दिनांक 16, 19 और 20 है। गणेश जी की अर्चना करें। शुभ रंग आसमानी है।

तुला

गोचर द्वितीय भाव में चंद्र है। राशिश शुक्र सप्तम भाव में है। वाहन, ज्वेलरी, वस्त्र इत्यादि कारोबार से जुड़े जातक को लाभ होगा। संतान पक्ष को उन्नति, विदेश प्रवास का योग बन रहा है। मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शुभ दिनांक 16, 17 और 18 है। लाल वस्तुओं का दान करें। शुभ रंग क्रीम है।

वृश्चिक

गोचर प्रथम भाव में चंद्र का भ्रमण है। कारोबार, धधा-व्यापार में विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ेंगी। भूमि-भवन निर्माण आदि कार्यों में लाभ है। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है। सेहत अच्छा रहेगा। शुभ दिनांक 16, 18, 19 और 20 है। गणपति की अर्चना करें। शुभ रंग मरून है।

धनु

गोचर में व्यय भाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल है। हालांकि, आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रह सकती है। मित्रजनों से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंतन रहेगा। शुभ दिनांक 17, 18, 19 और 20 है। हनुमानजी की अर्चना करें। शुभ रंग पीला है।

मकर

गोचर में चंद्र आय स्थान में है। नौकरीपेशा जातक को अनुकूल फल मिलेंगे। नौकरी तलाश रहे जातकों के लिए भी हफ्ता शुभ है। कारोबार में विस्तार होगा। आर्थिक प्रगति मिलेगी। शादी-शुदा जातक को पत्नी से सामंजस्य बनाकर चलना चाहिए। शुभ दिनांक 16, 19 और 20 है। शनिवार को पीपल वृक्ष की अर्चना करें। शुभ रंग आसमानी है।

कुंभ

गोचर में दशमभाव में चंद्र रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। पिछले साल जो निवेश किया था, उसका फल मिलेगा। सप्ताह अनुकूल प्रभाव देगा। शुभ दिनांक 16, 17 और 18 है। शुभ रंग नीला है।

मीन

गोचर नवम भाव में चंद्र है। कार्यक्षेत्र-कारोबार के लिए सप्ताह अच्छा है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अगर किसी नये कारोबार में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूलता प्रदान करेगा। शुभ दिनांक 17, 19, 20 और 21 है। सूर्यनारायण की अर्चना करें। शुभद रंग सुनहरा है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग