लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 अगस्त): ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, कौन से दिन हैं शुभ और क्या है शुभ रंग? जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 08:44 IST

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (5 से 11 अगस्त) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

Open in App

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (5 अगस्त से 11 अगस्त) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह...

मेष- गोचर में चंद्र पंचम भाव में होगा। सप्ताह का आरंभ कर्मक्षेत्र, कारोबार के लिए अनुकूल है। नौकरीपेश जातक को नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। शनै: शनै: भाग्य की शुभदता मिलेगी। सप्ताह का मध्य मानसिक तनाव, खिन्नता दे सकता है। भूमि निर्माण के कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति मिलेगी। उदरजन पाचनचंत्र से संबंधित पीड़ा हो सकती है। शुभ दिनांक 6, 7, 8 है। श्रीलक्ष्मीनारायण की अर्चना शुभ रहेगी। शुभ रंग आसमानी है।

वृषभ- गोचर चतुर्थ भाव में चंद्र रहेगा। राशिश शुक्र भौम सूर्य बुध के साथ पराक्रम भाव में शुभद है। भूमि, वाहन, स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आर्थिक विकास होगा। प्रापंचिक सुखद रहेगा। वाहन क्रय-विक्रय का योग निर्माण होता है। सुख-सिविधाओं पर खर्च हो सकता है। सप्ताह मध्यम फलकारक है। शुभ दिनांक 5, 6, 9 और 10 है। शिव की अर्चना करें। पक्षियों को शनिवार को दाना डालना चाहिए। शुभ रंग धानी है।

मिथुन- गोचर द्वितीय भाव में चंद्र रहेगा। पंचमस्थ गुरु की शुभदता प्राप्त हो रही है। नौकरीपेशा जानत को तरक्की, व्यापार में अनुकूलता प्राप्त होगी। आर्थिक विकास होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। मातृपक्ष का साथ मिलेगा। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए। दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 5, 6, 9 हैं। श्रीशिवजी का दुग्ध अभिषेक करें। शुभ रंग सुनहरा है।

सिंह- गोचर में प्रथम भाव में चंद्र है। कार्य स्थल में संबंधिक वाद-विवाद हल होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। भूमि निर्माण कार्यों के लिए यशकारक रहेगा। मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातक को नये अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह सुखद रहेगा। रूका हुआ धन मिल सकता है। पत्नी पक्ष से सहयोग मिलेगा। थकान-तनाव महसूस कर सकते हैं। शुभ दिनांक 7, 8, 9 अनुकूल हैं। श्री सूर्यनारायण की अर्चना करें। शुभ रंग गुलाबी है।

कन्या- गोचर में व्यय भाव में चंद्र है। आरंभ में मानसिक तनाव, चिंतन रह सकता है। सप्ताह के मध्य में कारोबार में नये अनुबंध मिलेंगे। आवक के स्रोत में वृद्धि होगी। भूमि-वाहन आदि के लिए सप्ताह शुभ है। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पैरों में दर्द, उदरजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 5, 6, 9 एवं 10 हैं। शिव की अर्चना करें। शुभ रंग धानी है।

तुला- गोचर में लाभ स्थान में चंद्र रहेगा। व्यापार से लाभ मिलेगा। नौकरीपेश जातक को तरक्की मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी। सप्ताह के मध्य का समय मध्यम है। प्रापंचिक पारिवारिक सुखद मनोरंजक प्रवास का योग निर्माण होता है। स्वास्थ्य के लिए सप्ताह अनुकूल है। शुभ दिनांक 7, 8 और 10 है। शिव की अर्चना करें। शुभ रंग पिस्ता है।

वृश्चिक- गोचर चंद्र दशम भाव में रहेगा। राशि भौम का गुरु राजयोग है। कार्य स्थल में विस्तार हो सकता है। कारोबार-व्यापार में निवेश की स्थति बन रही है। पिता या पितातुल्य जनों का सहयोग प्राप्त होगा। आवक-जावक में सम स्थिति प्रतीत होती है। प्रापंचिक सुखद रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से शल्य चिकित्सा से संबंधित योग निर्माण होते हैं। शुभ दिनांक 7,8,9 और 10 हैं। श्री शिवजी को दुग्ध अभिषेक करें। शुभ रंग सुनहरा है।

धनु- गोचर में नवम भाव में चंद्र है। प्रापंचिक पारिवारिक सुखद है। आर्थिक-मानसिक सुखद रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि-वाहनदि के लिए सप्ताह शुभ है। नौकरीपेशा जातक को उन्नति मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यशस्वी कार्यों का योग निर्माण होता है। पराक्रम में वृद्धि प्रदान करेगा। दर्दजन्य, उदरजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 5,6 और 10 है। शिव की अर्चना करें। केसर के जल से अभिषेक करें। शुभ रंग नारंगी है।

मकर- गोचर अष्टम भाव में चंद्र है। सप्ताह का आरंभ मानसिक खिन्नता दे सकता है। नौकरी, व्यापार, कार्य-स्थल में अतिरिक्त जवाबदारी होगी। सप्ताह के मध्य का समय यश प्रदान करेगा। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रापंचिक चिंतन रह सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से रक्तजन्य रोग परेशान करे सकते हैं। मंगलवार को शिव अर्चना करें। शुभ दिनांक 5, 6, 7 और 8 है। शुभ रंग आसमानी है।

कुंभ- गोचर में सप्तम भाव में चंद्र है। राशि शनि केतु के साथ आय स्थान में रहेंगे। सप्ताह के आरंभ में सुखद समाचार मिल सकते हैं। विशेष कार्यों में धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्यम के समय स्वास्थ्य से संबंधित खर्चों में वृद्धि होगी। उदर विकार, पांचनतंत्र से संबंधित कष्ट पीड़ा दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और लाभ मिलेगा। शुभ दिनांक 7,8,9 और 10 है। शिवजी का अभिषेक धृतधार से करें। शुभ रंग आसमानी है।

मीन- गोचर षष्ठम भाव में चंद्र राशि गुरु नवम भाव में शुभदता प्रदान करना चाहिए। सप्ताह का आरंभ मानसिक चिंतन, मन में खिन्नता प्रदान कर सकता है। भूमि-वाहनादि से संबंधित जातक को कष्ट हो सकता है। सप्ताह का उदय का समय आर्थिक-मानसिक शुभदता प्रदान करेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतन व खर्चों में वृद्धि होगी। शुभ दिनांक 5, 8, 9 और 10 हैं। सोमवार को शिवजी का दुग्ध अभिषेक करें। शुभ रंग नारंगी है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग