लाइव न्यूज़ :

साप्ताहिक राशिफल: इन 4 राशियों को सप्ताह की शुरुआत में रहना होगा सतर्क, पढ़ें 16 से 21 सितंबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 09:05 IST

यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, अपने जीवन पर ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और उपायों के बारे में जानने के लिए इस हफ्ते (16 सितंबर से 21 सितंबर) का राशिफल पढ़िए। पंडित उमेश तिवारी से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह...

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक राशिफल: मेष, सिंह, तुला, धनु राशि के जातकों के लिए मुश्किल होगा इस सप्ताह का आरंभकर्क राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार, जीवनसाथी का साथ मिलेगा

मेष- गोचर व्यय भाव में चंद्र राशि भौम सूर्य के साथ शुभता प्रदान करेंगे। सप्ताह का आरंभ मानसिक, शारीरिक कष्ट, तनाव की स्थिति रह सकती है। शनै: शनै: समस्याओं का समाधान निकलेगा। वाणी पर संयम रख सोचबूझपूर्वक निर्णय लेना चाहिए। भूमि निर्माण कार्यों के लिए यशप्रद रहेगा। प्रापंचिक सुखद, विद्या क्षेत्र के व्यवधान दूर रहेंगे। स्वास्थ्य उदरजन्य, दर्दजन्य रोग कष्ट-पीड़ा दे सकते हैं। शुभ दिनांक 17, 18, 19 और 20 अनुकूल हैं। मूकपशुओं को चारा डालना चाहिए। शुभ रंग मरुन है।

वृषभ- गोचर चंद्र लाभ स्थान में है। राशि शुक्र शुभदता देगा। पारिवारिक सुख वृद्धि होगी। मित्रजनों का साथ मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। न्यायिक कार्यों में यशप्रद रहेगा। सप्ताह का मध्य का समय मानसिक आर्थिक चिंता दे सकता है। प्रवास कष्टप्रद रहेंगे। उत्तरार्ध का समय अपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। पराक्रमपूर्वक यश मिलेगा। स्वास्थ्य में वायुजनित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 16, 20 और 21 है। दूध का दान धर्मस्थान में करें। शुभ रंग गुलाबी है।

मिथुन- गोचर में दशम स्थान में चंद्र रहेगा। आरंभ में नौकरीपेशा कार्य क्षेत्र में विस्तारपूर्वक लाभ होगा। आर्थिक सुखद संतानपक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह का मध्य समय में वरिष्ठजनों से अप्रसन्नता हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें। निर्णय सोचबूझकर लें। अचानक खर्चों में वृद्धि होगी। उतर्राध का समय अनुकूल परिणाम देगा। स्वास्थ्य में पांचन तंत्र से संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 16, 17 और 21 है। धर्मस्थान में केले के फलदान देना चाहिए। शुभ रंग समुद्री हरा है।

कर्क- गोचर में चंद्र नवम भाव में रहेंगे। सप्ताह का आरंभ कारोबार, नौकरी, व्यापार में शुभता मिलेगी। सुख समाचार प्राप्त होंगे। आवक स्रोत में वृद्धि देगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि निर्माण कार्यों में यशप्रद रहेगा। सप्ताह अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति बनती है। शुभ दिनांक 18, 19 और 20 है। अन्नदान करें। शुभ रंग शुभ्र-श्वेत है।

सिंह- गोचर अष्टम भाव में चंद्र रहेगा। राशि शुभदता प्रदान करेगा। सप्ताह का आरंभ मानसिक चिंतन दे सकता है। मध्या का समय राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आवक के स्रोत में वृद्धि प्रदान करेगा। संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मौसमी बीमारियां कष्ट दे सकती हैं। शुभ दिनांक 18, 19, 20 और 21 है। सूर्य को जल अर्घ्य प्रदान करें। शुभ रंग मरुन है।

कन्या- गोचर सप्ताह भाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ अच्छा है। कर्मक्षेत्र-कारोबार में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जीवन-साथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण हर्षवर्धक रहेगा। खर्चों की वृद्धि के साथ आवक स्रोत बने रहेंगे। सप्ताह का अंत का समय मनोरंजक प्रवास हो सकता है। संतानपक्ष तरक्की भाग्य की अनुकूलता मिलेगी। स्वास्थ्य में जोड़ों से दर्दजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 16, 20 और 21 है। जरूरतमंदों को वस्त्रदान करें। शुभ रंग पिस्ताधानी है।

तुला- गोचर में षष्ठ भाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। सप्ताह का आरंभ मानसिक तनाव, प्रापंचिक विरोधाभास उत्पन्न हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में तरक्की होगी। नौकरीपेशा जातक की सामान्य स्थिति बनी रहेगी। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जातक के लिए अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी। रूके हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आलस्य अनिद्राजनित रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 16, 17, 18 और 19 है। शुभ रंग सुनहरा है।

वृश्चिक- गोचर पंचाव भाव में रहेगा। सप्ताह का आरंभ कार्यस्थल से संबंधित खर्चों में वृद्धि प्रदान करेगा। व्यापार से विस्तार होगा। आवक स्रोत में वृद्धि प्रादन करेगा। नौकरीपेशा जातक के लिए समय अनुकूल है। मध्य का समय पारिवारिक चिंता, मन में खिन्नता दे सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के लिए समय अच्छा है। शुभद दिनांग 16, 19 और 20 है। धर्म स्थान में सफेद वस्तुओं का दान करें। शुभ रंग लाल है।

धनु- गोचर भाव में चतुर्थ भाव में चंद्र का भ्रमण है। कार्यक्षेत्र में दौड़-भाग रहेगी। मन में खिन्नता, अस्थिरता रहेगी। मध्य का समय कारोबार में यश प्रदान करेगा। गृह संबंधी खर्चों में वृद्धि होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय पक्ष यशप्रद है। स्वास्थ्य में कमर दर्द, शीतजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। शुभ दिनांक 17, 18, 19 और 21 है। शुभ रंग भूरा है।

मकर- गोचर में तृतीय भाव में चंद्र रहेगा। सप्ताह का आरंभ अनुकूल है। नौकरीपेशा जातक को उन्नति मिलेगी। व्यापार में अगर साझेदारी करते हैं तो सोच-समझकर फैसला लें। नौकरीपेशा जातक को उच्चजनों का सहयोग मिलेगा। शुभ दिनांक 16, 19, 20 तारीख है। धर्मस्थान में दूध दान करें। शुभ रंग तामिया है।

कुंभ- गोचर में धनभाव में चंद्र का भ्रमण रहेगा। राशि शनि केतु के साथ दशम भाव में है। सप्ताह का आरंभ आर्थिक क्षेत्र के अपूर्ण कार्यों को पूर्णता प्रदान करेगा। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों को गति मिलेगी। पराक्रमपूर्वक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगाी। संतानपक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में शल्य चिकित्स से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। शुभ दिनांक 16, 17, 18 हैं। शुभ रंग आसमानी है।

मीन- गोचर प्रथम भाव में चंद्र राशि गुरु की शुभ दृष्टि प्राप्त हो रही है। सप्ताह के आरंभ में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-कारोबार में वृद्धि होगी। साझेदारी के कार्यों से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए दर्द जन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। पितृ का पूजन-अर्चना करें। अन्न, वस्त्र आदि का दान करें। शुभद दिनांक 16, 17, 19 और 20 है। शुभद रंग क्रीम है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स