बिहार का एक ऐसा गांव जहां केवल पुरुष ही करते हैं छठ व्रत, जानिए इसके बारे में

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2022 15:57 IST2022-10-28T15:25:48+5:302022-10-28T15:57:07+5:30

छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई। श्रद्धालुओं ने पहले दिन नहाय-खाय की रस्म पूरी की। यह व्रत ज्यादातर महिलाएं करती हैं लेकिन बिहार में एक ऐसा भी गांव है जहां केवल पुरुष ये व्रत करते हैं।

Village in Bihar Banka district where only men do Chhath puja vrat, know about it | बिहार का एक ऐसा गांव जहां केवल पुरुष ही करते हैं छठ व्रत, जानिए इसके बारे में

बिहार का एक ऐसा गांव जहां केवल पुरूष ही करते हैं छठव्रत

Highlightsके बांका जिले में एक ऐसा गांव है, जहां पुरानी परंपरा के तरह केवल पुरुष करते हैं छठ व्रत।बांका से 35 किलोमीटर दूर स्थित कटोरिया प्रखंड अंतर्गत पिपराडीह गांव की है परंपरा।इस गांव में कई पीढ़ियों से पुरुष ही छठ व्रत करते आ रहे हैं। 

पटना: बिहार में शुक्रवार से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। वैसे तो छठ महापर्व में महिलायें ही ज्यादा व्रत करती हैं। लेकिन राज्य के बांका जिले में एक ऐसा गांव है, जहां पुरानी परंपरा का पालन करते हुए केवल पुरुष वर्ग ही छठ व्रत करते हैं।

जिला मुख्यालय बांका से 35 किलोमीटर दूर स्थित कटोरिया प्रखंड अंतर्गत पिपराडीह गांव में पूर्वजो से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। इस इलाके में पुरुष वर्ग पूरी निष्ठा के साथ धूमधाम से छठ व्रत रखते हैं। गांव के सभी परिवारों में पुरुष ही छठ व्रत करते हैं। 

इस पंचायत की आबादी 5000 से अधिक है। इसमें पिपराडीह गांव की आबादी 1000 है। इस गांव में दर्जनों की संख्या में पुरुष कई वर्षों से छठ व्रत कर रहे हैं। छठ व्रत करने वालों का कहना है कि इस गांव में कई पीढ़ियों से पुरुष ही छठ व्रत करते आ रहे हैं। 

लोगों का मानना है कि गांव में पुरुषों के छठ व्रत करने से ही गांव का कल्याण और हर प्रकार के कष्टों से निदान होता है। इस गांव में भले ही पुरुष छठ महाव्रत करते हों, लेकिन इसमें महिलाएं काफी बढ़ चढ़कर सहयोग करती हैं। हर घर में एक पुरुष छठ पर्व करके काफी खुशी महसूस करते हैं। उनका मानना है कि इससे गांव का कल्याण होता है।

Web Title: Village in Bihar Banka district where only men do Chhath puja vrat, know about it

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे