Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी पर जरूर करें ये आसान उपाय, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

By रुस्तम राणा | Published: March 4, 2024 03:12 PM2024-03-04T15:12:29+5:302024-03-04T15:12:43+5:30

Vijaya Ekadashi 2024: इस साल 6 मार्च, बुधवार को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। विजया एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है।

Vijaya Ekadashi 2024 Upay Donate these things on Vijaya Ekadashi, you will get relief from problems | Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी पर जरूर करें ये आसान उपाय, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी पर जरूर करें ये आसान उपाय, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Vijaya Ekadashi 2024 Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल 6 मार्च, बुधवार को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। विजया एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इसके अलावा कुछ उपाय करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट खत्म हो जाते हैं। साथ ही इस दिन दान का करने के सबसे बड़ा महत्व होता है। विजया एकादशी पर किया गया दान महादान माना जाता है।  

भगवान विष्णु जी के मंत्रों का करें जाप 

विजया एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें और पूजा के बाद जगत के पालनहार को प्रसाद का भोग लगाएं। अगर व्रत कर रहे हैं तो इस दिन घर में लहसुन, प्याज का इस्तेमाल ना होने दें, बल्कि पूरे दिन केवल फलाहार का सेवन करें। 

विष्णु जी को करें तुलसी माला अर्पित

इस दिन विष्णु जी को तुलसी की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वे प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भगवान विष्णु को कमल का फूल प्रिय है, इसदिन मंदिर जा कर भगवान कृष्ण या भगवान राम की मूर्ति पर कमल का फूल चढ़ाएं।

रात्रि में जागरण में श्री हरि के नाम के गाएं भजन 

एकादशी पर रात्रि में जागरण में श्री हरि के नाम के भजन करें। द्वादशी के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर, दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारण करें। व्रत करने वालों के लिए यह जरूरी है, तब जाकर व्रत का फल प्राप्त होता है। 

विजया दशमी पर इन चीजों का करें दान

विजया एकादशी के दिन ​किसी ब्राह्मण या गरीब को अन्न, मिठाई, फल, वस्त्र, पुस्तक आदि का दान कर सकते हैं।
विजया एकादशी पर किसी असहाय को चावल, कपड़े, पैसे का दान करना भी बेहद शुभ होता है। 
विजया एकादशी पर जो भी व्यक्ति किसी गरीब, जरूरतमंद या पंडित को कपड़े दान करता है। उसे मान सम्मान की प्राप्ति होती है

दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले दान करते समय अपनी भावनाओं को काबू में रखें।
भगवान का धन्यवाद करें कि उसने आपको इस योग्य बनाया है।
किसी को भी शराब, मांस या लहसुन प्याज का दान नहीं देना चाहिए। 

Web Title: Vijaya Ekadashi 2024 Upay Donate these things on Vijaya Ekadashi, you will get relief from problems

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे