लाइव न्यूज़ :

Video: साल 2019 में इन दो राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

By गुलनीत कौर | Updated: January 1, 2019 11:56 IST

ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित मृगांक शर्मा के मुताबिक इस साल गुरु और राहू दो ग्रहों का गोचर होगा। जिस वजह से लोगों की जिन्दगी में बड़ा परिवर्तन आएगा। गुरु का गोचर कई लोगों को धन लाभ देगा। साथ ही प्रेम जीवन पर भी इसका प्रभाव होगा।

Open in App

नया साल 2019 शुरू हो चुका है। ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित मृगांक शर्मा के मुताबिक इस साल गुरु और राहू दो ग्रहों का गोचर होगा। जिस वजह से लोगों की जिन्दगी में बड़ा परिवर्तन आएगा। गुरु का गोचर कई लोगों को धन लाभ देगा। साथ ही प्रेम जीवन पर भी इसका प्रभाव होगा। यहां राशि अनुसार जानें आपके लिए यह साल क्या सौगात लेकर आया है।

1) मेष राशि

सेहत अच्छी रहेगी। करियर में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। बिज़नेस वालों को मुनाफ़ा मिलेगा। साल के मध्य में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परंतु साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। इस साल शुभ महीने हैं फरवरी, जून और दिसंबर। शुभ रंग: सफेद, पीला, गुलाबी। उपाय: प्रति मंगलवार, शनिवार हनुमान उपासना करें।

2) वृषभ राशि

इस साल अपनी सेहत पर ध्यान दें। कोई दीर्घकालिक रोग हो सकता है। साल के मध्य के बाद नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी के नए मौके मिल सकते हैं। शुभ महीने: मार्च जुलाई और सितंबर। शुभ रंग: हरा तथा फिरोज़ी। उपाय: जब समय मिले सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

3) मिथुन राशि

स्वास्थ्य को लेकर खास बदलाव नहीं आएगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। करियर के लिए लिहाज से यह साल सामान्य रहेगा। परंतु आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। शुभ महीने: जनवरी जून और दिसंबर। शुभ रंग: हरा तथा चमकीला सफेद। उपाय: भगवान श्री राम के नाम का जाप करें।

4) कर्क राशि

करियर के लिए यह साल शानदार होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने की संभावना है। नौकरी पेशा जातकों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। बिज़नेस वर्ग लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा। दामपत्य जीवन में तनाव की संभावना। शुभ महीने: अप्रैल और सितंबर। शुभ रंग: लाल तथा सफ़ेद। उपाय: भगवान शिव की उपासना से सभी काम बनेंगे।

5) सिंह राशि

स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। करियर में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। नौकरी बदलने की संभावना है। आर्थिक रूप से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ग़लतफ़हमी के कारण लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। शुभ महीने: मई अगस्त और दिसंबर। शुभ रंग: केसरिया, पीला, सुनहरा। उपाय: प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें।

6) कन्या राशि

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की संभावना। करियर में मिलजुले परिणाम मिलेंगे। इस साल आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। विभिन्न स्रोतों से आमदनी प्राप्त हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। शुभ महीने: मार्च और जुलाई। शुभ रंग: जामुनी तथा मैजेंटा। उपाय: गणपति उपासना से जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।

7) तुला राशि

यह साल धमाकेदार होगा। पुरानी रोगों से छुटकारा मिलेगा। करियर में बढ़िया परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। किसी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। शुभ महीने: अप्रैल जुलाई और नवंबर। शुभ रंग: सी ग्रीन और नेवी ब्लू। उपाय: लक्ष्मी-नारायण की उपासना करते रहें।

8) वृश्चिक राशि

आपकी सेहत में गिरावट आएगी। इसलिए सतर्क रहें। लापरवाही न बरतें। करियर में बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। विदेश जाने की भी संभावनाएं हैं। प्रेम जीवन के लिए यह साल उत्तम रहेगा। शुभ महीने: फरवरी और अगस्त। शुभ रंग: पीला और गुलाबी। उपाय: भगवान हनुमान की प्रतिदिन उपासना करें।

9) धनु राशि

साल के शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है, किन्तु बाद में परिस्थितयां नियंत्रण में आ जाएंगी। करियर में मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। साथी के साथ विवाद करने से बचें। शुभ महीने: अप्रैल और सितंबर। शुभ रंग: हरा और लाल। उपाय: प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

10) मकर राशि

सेहत के लिहाज से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक जीवन मिलाजुला रहेगा। किन्तु ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। शुभ महीने: फरवरी और जुलाई। शुभ रंग: आसमानी। उपाय: हर तीन महीने में शिव रूद्राभिषेक कराते रहें।

11) कुम्भ राशि

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक जीवन भी शानदार रहेगा। विभिन्न स्रोतों से आपके पास धन आएगा। सिंगल हैं तो आपको पार्टनर मिल सकता है। शादी के भी योग हैं। शुभ महीने: मार्च  और दिसंबर। शुभ रंग: आसमानी और जामुनी। उपाय: रोजाना दिल से भगवान हनुमान की उपासना करें।

12) मीन राशि

सेहत में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लें। मानसिक तनाव से दूर रहें। करियर आपको खुशियाँ देगा। इस साल सोच समझकर धन खर्च करें। धन हानि हो सकती है। प्रियतम के साथ अनबन हो सकती है। शुभ महीने: जनवरी और जुलाई। शुभ रंग: पीला और हरा। उपाय: श्री विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्रन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स