Shukra Gochar 2021: इन 7 राशिवालों की कटेगी चांदी, भौतिक सुख देने वाले शुक्र करने वाले हैं धनु राशि में प्रवेश

By रुस्तम राणा | Updated: October 24, 2021 14:39 IST2021-10-24T14:35:31+5:302021-10-24T14:39:36+5:30

शुक्र ग्रह 30 अक्टूबर 2021 को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। फिर ये मकर राशि में जाएंगे यहां 8 दिसंबर 2021 तक रहेंगे। धनु राशि में शुक्र ग्रह के आने से जहां कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि हो सकती है। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, कला, संगीत और समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा -

Venus Transit October 2021 Venus in Sagittarius know prediction | Shukra Gochar 2021: इन 7 राशिवालों की कटेगी चांदी, भौतिक सुख देने वाले शुक्र करने वाले हैं धनु राशि में प्रवेश

शुक्र का धनु राशि में गोचर 2021

मेष: इस अवधि में किस्मत के सितारे बुलंद हैं। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। दांपत्य जीवन में मिठास घुलेगी।

वृषभ: अप्रत्याशित परिणाम मिलने के आसार हैं। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन: शुक्र के गोचर से आपको कार्य-व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। 

कर्क: इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा।

सिंह: शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। 

कन्या: गोचर के दौरान आपको किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

तुला: गोचर के दौरान आप ऊर्जावान दिखाई देंगे। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक: इस अवधि में आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। गोचर की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। आज धन संचय करने में सफल होंगे। परिवार में खुशियों के पल आएंगे। फैमिली फंक्शन भी हो सकता है। 

धनु: इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपके व्यक्तित्व की ओर खींचे चले आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। भौतिक चीजों को पाने लिए आप अधिक प्रयास करेंगे।

मकर: इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। 

कुंभ: इस दौरान आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों का साथ मिलेगा। बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।

मीन: इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा।

Web Title: Venus Transit October 2021 Venus in Sagittarius know prediction

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे