Venus Transit 2021: आज शुक्र का राशि परिवर्तन मेष, मिथुन सहित इन 7 राशियों के बदलेगा भाग्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2021 15:16 IST2021-10-30T15:16:23+5:302021-10-30T15:16:41+5:30

ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, कला, संगीत और समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है।

Venus Transit 2021 Venus in Sagittarius these 7 signs to get benefit | Venus Transit 2021: आज शुक्र का राशि परिवर्तन मेष, मिथुन सहित इन 7 राशियों के बदलेगा भाग्य

शुक्र का धनु राशि में गोचर 2021

शुक्र ग्रह आज वृश्चिक राशि से धनु राशि में आ रहे हैं। गुरु की इस राशि में शुक्र 8 दिसंबर 2021 तक रहेंगे। धनु राशि में शुक्र ग्रह के आने से जहां कुछ राशियों को लाभ तो कुछ राशियों को हानि हो सकती है। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, कला, संगीत और समस्त प्रकार के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा -

मेष: इस अवधि में किस्मत के सितारे बुलंद हैं। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा। भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होंगी। दांपत्य जीवन में मिठास घुलेगी।

मिथुन: शुक्र के गोचर से आपको कार्य-व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी से रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। 

सिंह: शुक्र का गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपको प्रेम जीवन में कुछ सुखद अनुभव प्राप्त होगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। 

कन्या: गोचर के दौरान आपको किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

वृश्चिक: इस अवधि में आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। गोचर की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। आज धन संचय करने में सफल होंगे। परिवार में खुशियों के पल आएंगे। फैमिली फंक्शन भी हो सकता है। 

धनु: इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपके व्यक्तित्व की ओर खींचे चले आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। भौतिक चीजों को पाने लिए आप अधिक प्रयास करेंगे।

कुंभ: इस दौरान आपको जबरदस्त लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों का साथ मिलेगा। बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।

Web Title: Venus Transit 2021 Venus in Sagittarius these 7 signs to get benefit

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे