लाइव न्यूज़ :

Venus Transit: होली से पहले शुक्र का राशि परिवर्तन, तुला पर सीधी नजर, जानिए किस राशि पर होगा कैसा असर

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2020 12:15 IST

Venus Transit: शुक्र का राशि परिवर्तन 28 फरवरी की आधी रात को 1 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर मेष में प्रवेष करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, मीन से निकलकर मेष में प्रवेशशुक्र का 28 फरवरी की देर रात हो रहा है राशि परिवर्तन, सभी राशियों पर होगा प्रभाव

Venus Transit: हिंदू मान्यताओं में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इसका व्यापक असर सभी राशियों वाले जातकों पर पड़ता है। शुक्र का भी राशि परिवर्तन 28 फरवरी की देर रात होने जा रहा है। शुक्र को कला, वैभव, सौंदर्य, एश्वर्य और काम वासना का कारक कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र जीवन और उर्जा शक्ति को प्रभावित करने वाला ग्रह माना जाता है। 

Venus Transit: शुक्र के राशि परिवर्तन का समय

जानकारों के अनुसार शुक्र का राशि परिवर्तन 28 फरवरी की आधी रात को 1 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे और करीब एक महीने मार्च के आखिरी हफ्ते तक इसी में रहेंगे। 

इस दौरान शुक्र की सीधी नजर अपनी राशि तुला पर रहेगी। कुछ राशियों पर इसका शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव नजर आ सकता है। आईए, जानते हैं कि शुक्र के इस राशि परिवर्तन का किसी राशि पर कैसा प्रभाव होगा।

Venus Transit: शुक्र के राशि परिवर्तन का क्या होगा असर

मेष: शुक्र का मेष राशि में प्रवेश हो रहा है। ऐसे में मेष जातकों के लिए यह थोड़ शुभ समय रहने वाला है। आप अपने व्यक्तित्व से लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी सफलता के योग हैं।

वृषभ: इस राशि के जातकों को खर्च पर ध्यान रखना होगा। खर्च में वृद्धि हो सकती है। साथ ही सुखों में वृद्धि होती नजर आएगी। ससुराल पक्ष से धन की प्राप्ति संभव है। परिवार में अगर कोई समस्या चल रही है तो इससे भी राहत मिल सकती है।

मिथुन: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य का उदय होगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

कर्क: आपकी छवि में सुधार होगा। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाहन सुख मिलने की उम्मीद है। सुखों में वृद्धि होगी।

सिंह: इस राशि के जातकों के प्रेम संबंध के लिए अगले कुछ दिन काफी अच्छे रहने वाले है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान प्राप्ति के प्रयास में भी सफलता मिलेगी। नई नौकरी खोज रहे हैं तो इस क्षेत्र में भी सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

कन्या: पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जेब पर भार बढ़ेगा। खर्च को लेकर संयमित रहने की जरूरत है। दूसरों से विवाद से बचें। खासकर महिलाएं खुद का ज्यादा ध्यान रखें।

तुला: वैवाहिक संबंध मधुर होंगे। जिनके विवाह में समस्या आ रही है, उन्हें इससे छुटकारा मिल सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए आने वाले दिन काफी शुभ हैं। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद भी कर सकते हैं।

वृश्चिक: आपको शत्रुओं से विशेष तौर पर सावधान रहने की जरूरत है। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। किसी बुरी आदत का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। परिवार में विवाद नहीं हो, इसका प्रयास करें।

धनु: आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। संतान की तरफ से सुख प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने काम को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे।

मकर: घर में शांति का वातावरण होगा। वाहन सुख के योग भी बन रहे हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। मीडिया या कला क्षेत्र में काम कर रहे जातकों के लिए भी आने वाले दिन शुभ हैं।

कुंभ: इस राशि के जातक के लिए शुक्र का राशि परिवरर्तन काफी शुभ है। भाग्य में वृद्धि के भी योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। लंबे समय से अधूरे पड़े हुए काम अब पूरे होंगे।

मीन: आपके लिए आर्थिक रूप से फायदे के दिन होने वाले हैं। धन निवेश में मुनाफा हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। परिवार के अन्य सदस्यों को आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद रह सकती है।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स