लाइव न्यूज़ :

देश में संभवत: पहला मंदिर होगा वीर बगीची जहां, सवा लाख की दवाईयों से होगा अलीजा सरकार का श्रृंगार

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 6, 2023 21:14 IST

इस सोमवार की थीम डॉक्टर स्वरूप में रहेगी खास बात यह रहेगी मंदिर के गर्भगृह एवं मंदिर परिसर को सवा लाख की दवाईयों से श्रृंगारित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर स्वरूप में होंगे दर्शन, अस्पताल थीम पर होगी सजावट21 कलाकार अस्पताल की थीम पर करेंगे सजावट, अलग-अलग दवाईयों की 6 कलर थीम रखीद्वारकामंत्री की होगी भजन संध्या, हनुमान चालीसा पाठ के साथ अखण्ड रामायण पाठ भी होगा

इन्दौर: श्रावण मास के पांचवे सोमवार को पंचकुईया स्थित वीर बगीची में भक्तों को अलग ही स्वरूप में अलीजा सरकार दर्शन होंगे। इस सोमवार की थीम डॉक्टर स्वरूप में रहेगी खास बात यह रहेगी मंदिर के गर्भगृह एवं मंदिर परिसर को सवा लाख की दवाईयों से श्रृंगारित किया जाएगा। श्रृंगार के पश्चात इन दवाईयों को एमवायएच में जरूरतमंद मरीजों को वितरित किया जाएगा। इसके लिए अलग से सूची भी बनाई गई है।

वीर बगीची गादीपति बाल ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज ने बताया कि देश में संभवत: वीर बगीची पहला मंदिर होगा जहां पहली बार दवाईयों से श्रृंगार किया जाएगा। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर के बाहरी हिस्सों को दवाईयों से सजाया जाएगा। डॉक्टर एवं दवाईयों की थीम पर होने वाले इस श्रृंगार में 21 कलाकारों की टीम आकार देगी साथ ही दवाईयों की 6 कलर थीम रखी गई है जिसके माध्यम से मंदिर के बाहरी हिस्से को सजाया जाएगा।

प्रात: 3 बजे से शुरू होगा श्रृंगार 

गादीपति पवनानंद महाराज ने बताया कि देश का पहला हनुमानजी का मंदिर हैं जहां सभी थीमों पर श्रृंगार किया जाता है। अभी तक यहां फल, फूल व मंदिर की प्रतिकृति का श्रृंगार हो चुका है जिसे हजारों भक्त निहार चुके हैं। इस सोमवार को डॉक्टर एवं दवाईयों की थीम पर श्रृंगार किया जाएगा। जिसमें सवा लाख की दवाईयों का इस्तेमाल किया जाएगा। 

मंगलवार को भी यह श्रृंगार रहेगा। बाद में ये सभी दवाईयां एमवाय अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को बांटी जाएगी। वीर अलीजा सरकार का यह श्रृंगार प्रात: 3 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें 4 से 5 घंटे का समय लगेगा। बाल ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज ने बताया कि वीर अलीजा सरकार के श्रृंगार के साथ ही मंदिर परिसर में अंगदान की झांकी भी सजाई जाएगी।

द्वारकामंत्री देंगे भजनों की प्रस्तुति

सोमवार को शाम 7 बजे वीर बगीची हनुमान मंदिर में भजन सम्राट द्वारकामंत्री अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भक्तों के लिए मंदिर परिसर में दर्शनों की विशेष व्यवस्था भी मंदिर समिति द्वारा की गई है।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल