लाइव न्यूज़ :

Vastu Tips: घर में इन जगहों पर अगर आप भी रखते हैं जूते-चप्पल तो कर रहे हैं बड़ी गलती!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 12:38 IST

Vastu Tips for keeping Shoe Rack: जूते-चप्पल को पूजा घर में या रसोई घर की दीवार से सटाकर नहीं रखें। ऐसा करने से वास्तुदोष होता है। साथ ही घर के पूरब दिशा, उत्तर में जूते-चप्पल की रैक या अलमारी न रखें।

Open in App

घर में सकारात्मक उर्जा के लिए सही वास्तु का बहुत महत्व है। शुभ उर्जा के लिए घर के नक्शे के साथ-साथ ये भी जरूरी हो जाता है कि आपने कौन सी चीज कहां रखी है। जूते-चप्पल भी इन्हीं में से एक हैं, जिसे अगर सही स्थान पर और सही तरीके से न रखा जाए तो घर का वास्तु खराब हो सकता है। यही कारण है कि इन्हें भी रखने के लिए कुछ खास नियम हैं जिसका पालन किया जाना चाहिए।    

Vastu Tips: घर में किन जगहों पर रखें जूते-चप्पल

मुख्य दरवाजे के बाहर जूते-चप्पल को रखने की व्यवस्था को उचित माना गया है। हालांकि, ध्यान रखना चाहिए कि यह जगह एकदम मुख्य दरवाजे पर न हो और उससे कुछ दूरी पर हो। साथ ही जूते-चप्पल को ढक कर रखा जाना चाहिए। इसके मायने ये हुए आपने इन्हें रखने के लिए जो भी रैक आदि रखे हैं, वे ढके होने चाहिए या उनमें दरवाजे या स्लाइडिंग द्वार हो। ऐसा इसलिए मुख्य दरवाजा ही शुभ उर्जा सहित लक्ष्मी-गणेश के आगमन का रास्ता है। ऐसे में इस जगह को विशेष तौर पर ज्यादा साफ रखा जाना चाहिए।

Vastu Tips: पूजा घर में नहीं रखें जूते-चप्पल

जूते-चप्पल को पूजा घर में या रसोई घर की दीवार से सटाकर नहीं रखें। ऐसा करने से वास्तुदोष होता है। साथ ही घर के पूरब दिशा, उत्तर में जूते-चप्पल की रैक या अलमारी न रखें। अलमारी रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा और दक्षिण-पश्चिम दिशा सही है। घर में इन्हीं जगहों पर जूते-चप्पल की अलमारी या रैक बनाएं। जूते-चप्पल को घर में बिखरा कर नहीं रखें। इससे परिवार में आपसी संबंध खराब होते हैं और क्लेश की आशंका बनी रहती है।

अगर आपके पास रहने का एक कमरा है तो वहां भी पूरब या उत्तर दिशा में जूते-चप्पल की रैक नहीं रखें। साथ ही जिस अलमारी या रैक में जूते-चप्पल रखते हैं, उसी में ऊपर के खाने में या उस अलमारी पर पैसे-जेवर आदि नहीं रखे। इससे लक्ष्मी से नाराज होती हैं। यहीं नहीं, जिस बिस्तर पर आप शयन करते हैं उसके नीचे भी जूते-चप्पल का संग्रह नहीं रखें। इससे स्वास्थ्य खराब होता है।

टॅग्स :वास्तु शास्त्रधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल