Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से रसोईघर में ना रखें इस तरह के बर्तन, फूट जाएगा आपका भाग्य

By मेघना वर्मा | Updated: December 3, 2019 11:47 IST2019-12-03T09:48:51+5:302019-12-03T11:47:23+5:30

घर पर इस्तेमाल किये जाने वाले बर्तन का भी आपकी जिंदगी पर खास असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिसमें आप अपने घर से कुछ बर्तनों को हटाकर पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। 

Vastu Tips in hindi for kitchen, vastu tips related to utensils, vastu tips in hindi for broken utensils | Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से रसोईघर में ना रखें इस तरह के बर्तन, फूट जाएगा आपका भाग्य

Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से रसोईघर में ना रखें इस तरह के बर्तन, फूट जाएगा आपका भाग्य

Highlightsवास्तु शास्त्र में रसोई घर के अंदर रखे जाने वाले बर्तनों के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने के लिए अलग-अलग टिप्स बताए जाते हैं।

वास्तु शास्त्र में घर को सजाने और सवांरने के कई तरीके बताए गए हैं। मान्यता है कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर को सज्जित करने से ना सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी आती है बल्कि आर्थिक रूप से भी लोग मजबूत होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने के लिए अलग-अलग टिप्स बताए जाते हैं। बेडरूम से लेकर बालकनी तक ड्राइंग रूम से लेकर बाथरूम तक सभी जगहों के लिए कुछ खास टिप्स दिए गए हैं।

वास्तु शास्त्र में रसोई घर के अंदर रखे जाने वाले बर्तनों के बारे में भी बताया गया है। घर पर इस्तेमाल किये जाने वाले बर्तन का भी आपकी जिंदगी पर खास असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिसमें आप अपने घर से कुछ बर्तनों को हटाकर पॉजिटिव वाइब्स ला सकते हैं। 

वास्तु शास्त्र के हिसाब से रसोई घर में नहीं होना चाहिए ऐसा बर्तन

1. अगर आप अपनी रसोई में कुछ ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो टूटा-फूटा है या कहीं से कटा-फटा हो तो उसका यूज फौरन बंद कर दीजिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों का भाग्य भी फूट जाता है। 

2. किसी भी बर्तन का हाथ से गिरना अशुभ बताया जाता है। तो हमेशा कोशिश करें कि आपके हाथ से कोई बर्तन छूटे नहीं। मान्यता है कि जिनके हाथ से बर्तन गिरते हैं उनका मान-सम्मान भी गिरने लगता है। 

3. रसोई घर में रखें बर्तनों की नियमित अंतराल में सफाई करते रहें। गंदे बर्तनों से ना सिर्फ घर में नकारात्मकता आती है बल्कि घर में बिमारी भी बढ़ती है। बताया ये भी जाता है कि जिनके घर के बर्तन गंदे होते हैं उनके घर में झगड़े ज्यादा होते हैं। 

4. अगर संभव हो तो आप चांदी के बर्तन में खाना खाएं। मान्यता है कि चांदी के बर्तनों में खाने से तन, मन और धन के लिए अनुकूल होता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे गर्मी का नाश होता है। 

5. शास्त्रों में बताया गया है कि सोने के बर्तन में भोजन करना भी बेहद शुभ होता है। इससे शरीर ठोस, सशक्त और पराक्रमी बनता है। वास्तु के मुताबिक पुरूषों के लिए सोने के बर्तनों में खाना खाना लाभदायक बताया जाता है। 

English summary :
Vastu Shastra Tips for Kitchen in Hindi: According to vastu shastra utensils kept inside the kitchen. The utensils used at home also have a special effect on your life. Today we are going to tell you some such vastu tips by follows you can remove some utensils from your house and bring positive vibes in your home.


Web Title: Vastu Tips in hindi for kitchen, vastu tips related to utensils, vastu tips in hindi for broken utensils

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे