आपको भी अगर आते हैं डरावने सपने तो जरूर कर लें ये दस आसान काम, मिल जाएगा छुटकारा

By विनीत कुमार | Published: February 14, 2020 07:01 AM2020-02-14T07:01:49+5:302020-02-14T07:01:49+5:30

हम कई बार ऐसे सपने देखते हैं जिससे हमारी चिंता और बढ़ जाती है। कई बार सपने डरावने होते हैं तो कई बार कोई अशुभ होने का अंदेशा देते हैं। ऐसे में आपको भी डरावने सपने आते हैं तो इस तरीकों को जरूर अपना लें।

Vastu tips and 10 east steps or ways to avoid bad horror dreams | आपको भी अगर आते हैं डरावने सपने तो जरूर कर लें ये दस आसान काम, मिल जाएगा छुटकारा

आते हैं डरावने सपने तो जरूर कर लें ये दस आसान काम

Highlightsडरावने सपने कई लोगों की समस्या है, वे अक्सर ऐसे सपने देखते हैंकुछ तरीकों को अपना कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, जानिए कैसे

सपनों की दुनिया अनोखी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तो कई सपनों का तो बहुत महत्व होता है और वे जीवन को लेकर कई बातों का संकेत भी देते हैं। कई बार सपनों का मतलब शुभ तो कई बार ये अशुभ भी होता है। खासकर डरावने सपनों को लेकर कई तरह की बातें प्रचलित हैं। ऐसे में अगर आपको भी आए दिन डरावने सपने सताते हैं तो आप इन तरीकों से छुटकारा पा सकते हैं...

1. रोज बुरा सपना आए तो सुबह बिना किसी से कुछ बोले तुलसी के पौधे से अपना पूरा स्वप्न कह डालें।
ऐसा करने से स्वपन का कोई दुष्परिणाम नहीं होगा। 

2. सुबह हनुमान जी की पूजा करें। घर में सुंदरकांड का पाठ करें और रोजाना हनुमान चालीसा का भी पाठ करें। 

3. रात में अगर आपने डरावने सपने देखे हैं और इससे आंख खुल जाए तो उसी समय भगवान शिव का स्मरण करें। ऊं नम: शिवाय का कुछ देर जाप कर लें। 

4. अगर लगातार बुरे सपने आए या सपने देख कर डर लगे तो रोज सुबह शिवमंदिर में जल अर्पित करें।

5. डरावने स्वपन परेशान करते हैं तो सिरहाने पर रात में सोने से पहले एक चाकू रख लें। अगर चाकू न हो तो कोई भी नुकीली चीज रखकर सो सकते हैं। 

6. सोने की पोजिशन भी ध्यान में रखें। घर में रखे देवता की ओर पैर रखकर नहीं सोए। साथ ही अपनी छाती पर हाथ रखकर कभी नहीं सोए। एक पैर को दूसरे पैर पर रखकर सोने से भी बुरे स्वप्न आते हैं।

7. सोने से पहले अच्छी तरह पानी पी लें और प्यास को नहीं मारे। रात में झूठा मुंह रखकर सोने से भी डरावने सपने आते हैं। 

8. घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। बच्चों के बिस्तर पर सोने से पहले गंगाजल छिड़क दें।

9. बुरे स्वपन परेशान हैं तो तांबे के बर्तन में पानी भरकर पलंग के नीचे रखें। सुबह उठने के बाद इस पानी को गमले में डाल दें। साथ ही कभी भी बेड के सिरहाने पर जूते या चप्पल नहीं रखे।

10. हमेशा बिस्तर को साफ-सुथरा रखें। सोने से पहले बिस्तर को किसी कपड़े से झाड़ दें। साथ ही अपने पैरों को धोना ना भूलें। 

Web Title: Vastu tips and 10 east steps or ways to avoid bad horror dreams

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Dreamsसपने