लाइव न्यूज़ :

पति पत्नी के झगड़े को ख़त्म करती है बेडरूम में लगी राधा-कृष्ण की ऐसी तस्वीर, इस दिशा में लगाएं

By गुलनीत कौर | Updated: December 11, 2018 07:17 IST

वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम ही एक ऐसा स्थान है जिसमें मौजूद अच्छी और बुरी ऊर्जा पति पत्नी के रिश्ते पर प्रभाव बनाती है। इसलिए बेडरूम का खुशबूदार होना जरूरी माना जाता है।

Open in App

पति-पत्नी के आपसी झगड़े को सुलझाना पानी में से तेल को अलग करने के बारबार होता है। तेल अलग तो हो जाता है लेकिन पानी में उसका असर जरूर रहा जाता है। पति पत्नी के झगड़े में कोई तीसरा आकर हस्तक्षेप करे तो बात और भी बिगड़ जाती है इसलिए वे दोनों ही अपनी मुश्किलें सुलझा लें तो बेहतर होता है। किन्तु वास्तु शास्त्र की विधा पति पत्नी के बीच की अनबन को खत्म कर सकती है। 

वास्तु शास्त्र जीवन की निगेतिव्व ऊर्जा को खत्म कर उसमें पॉजिटिव एनर्जी भर देता है। सुखी भविष्य चाहिए हो या सफलता या फिर वैवाहिक जीवन में बिना किसी झगड़े की जिन्दगी। यह सब कुछ वास्तु शास्त्र की मदद से संभव है। जरूरत है तो केवल सही जानकारी और इन उपचारों को इस्तेमाल करने के सही तरीके की।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति पत्नी के रिश्ते को अगर प्यार से भरना हो और सुखी वैवाहिक जीवन पाना हो तो दोनों को मिलकर राधा-कृष्ण की उपासना करनी चाहिए। अपने कमरे में राधा कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए।

क्यों लगाएं ऐसी तस्वीर

पुराणों और धर्म शास्त्रों में राधा कृष्ण को प्रेम का आदर्श माना गया है। इन कहानियों के अनुसार राधा और कृष्ण का प्यार निःस्वार्थ था। दोनों एक दूसरे से केवल प्रेम करते थे और बदले में किसी भी त्याग की कामना नहीं करते थे।

राधा कृष्ण का विवाह नहीं हुआ, किन्तु उनका प्रेम सार्थक था। उनके प्रेम ने दुनिया भर में मिसाल कायम की। ऐसा ही प्रेम पति पत्नी के बीच भी होना चहिए जहां वे दोनों एक दूसरे बिना किसी उपेक्षा के केवल प्रेम करें और खुश रहें।

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र टिप्स: नववर्ष 2019 आने से पहले घर में लाएं ये 10 बदलाव, बदल जाएंगे किस्मत के सितारे

कैसी हो तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने बेडरूम में पति पत्नी को राधा-कृष्ण की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे दोनों एक दूसरे को प्रेम भाव से देख रहे हों। दोनों की आंखों में एक दूसरे के प्रति निःस्वार्थ प्रेम हो। इस तरह की तस्वीर बेडरूम में सकारात्मक भावना को भरकर पति पत्नी के बीच की अनबन को खत्म करती है।

कहां लगाएं ऐसी तस्वीर

राधा-कृष्ण की प्रेम भावना को दर्शाती तस्वीर को बेडरूम की ऐसी दीवार पर लगाएं जहां तस्वीर आसानी से दिख जाए। सुबह आँख खुलते ही अगर इस तस्वीर पर पति-पत्नी की नजर पड़े तो यह और भी अच्छी बात है। अगर यह तस्वीर लाल रंग के फ्रेम में बनी हो तो बेहतर माना जाता है। 

वास्तु शास्त्र अनुसार बेडरूम

वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम ही एक ऐसा स्थान है जिसमें मौजूद अच्छी और बुरी ऊर्जा पति पत्नी के रिश्ते पर प्रभाव बनाती है। इसलिए बेडरूम का खुशबूदार होना जरूरी माना जाता है। इससे रिश्ते में मिठास बनी रहती है।

पति पत्नी के बेडरूम की दीवारों पर भड़कीले रंग का पेंट नहीं होना चाहिए। बेडरूम में कोई भी नुकीली या कांटेदार वास्तु ना हो। यहां केवल खुशबूदार फूल ही लगाएं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी बेडरूम से जितना दूर रख सकें उतना ही बेहतर होता है। 

टॅग्स :वास्तु शास्त्ररिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल