लाइव न्यूज़ :

सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए आईना, होता है बुरा प्रभाव

By गुलनीत कौर | Updated: August 7, 2018 07:52 IST

वास्तु विज्ञान की मानें तो सुबह उठते ही किसी अच्छी चीज का ध्यान करना चाहिए, उसके बाद बेड से उठकर फ्रेश होना चाहिए।

Open in App

कहते हैं दिन की शुरुआत अच्छी हो तो दिन भी अच्छा जाता है। लेकिन अगर सुबह-सुबह हमारे सतह कुछ बुरा हो जाए तो हमारा मूड खराब हो जाता है और फिर पूरा दिन बिगड़ जाता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका हर दिन अच्छा हो तो उसकी शुरुआत भी सकारात्मक तरीके से करें। इसलिए सुबह उठते ही कभी आईना ना देखें। 

जी हां, शास्त्रों में महान वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही व्यक्ति को कभी भी अपना चेहरा आईने में नहीं देखना चाहिए। कुछ देर बाद देखना चाहिए। इसके पीछे वास्तु शास्त्र का यह मनाना है कि रातभर हमारा शरीर नकारात्मक ऊर्जा की चपेट में रहता है। सुबह जब हमारी आंख खुलती है तो हम आलस्य से भरे होते हैं। ऐसे में इस निगेटिव ऊर्जा के साथ आईने में देखना हमें नकारात्मक ऊर्जा से भर सकता है।

वास्तु विज्ञान की मानें तो सुबह उठते ही किसी अच्छी चीज का ध्यान करना चाहिए, उसके बाद बेड से उठकर फ्रेश होना चाहिए। फ्रेश होने के बाद ही अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। इससे आप पॉजिटिव महसूस करेंगे और दिन भी अच्छा बीतेगा।

दूसरी ओर शास्त्रीय ज्ञान के अनुसार सुबह उठते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। आंखें खुलते ही अपने हाथों की हथेली की ओर देखना चाहिए। हिन्दू धर्म की मानें तो हथेली में ब्रह्मा-विष्णु महेश समेत कई देवी-देवताओं का वास होता है और सुबह-सुबह इनके दर्शन करने मात्र से दिन अच्छी बीतता है।

हथेली देखने के बाद इस मंत्रा का एक बार जाप भी करना चाहिए- "कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ॥"

टॅग्स :वास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल