लाइव न्यूज़ :

Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2022 15:48 IST

इस साल 26, अप्रैल, मंगलवार को वरुथिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों में वर्णित है कि जो कोई वरुथिनी एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता है उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है।

Open in App

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु जी की कृपा पाने के लिए व्रत एवं पूजा-पाठ किया जाता है। यह वैशाख माह चल रहा है और वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे सौभाग्य प्राप्त करने वाली एकादशी कहा जाता है। इस साल 26, अप्रैल, मंगलवार को वरुथिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों में वर्णित है कि जो कोई वरुथिनी एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता है उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है और समस्त प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है।

वरुथिनी एकादशी का मुहूर्त

एकादशी तिथि का आरंभ : 26 अप्रैल, मंगलवार, रात्रि 1 बजकर 36 मिनट सेएकादशी तिथि का समापन : 27 अप्रैल, बुधवार, रात्रि 12 बजकर 46 मिनट सेएकादशी व्रत का पारण मुहूर्त : 27 अप्रैल, बुधवार को सुबह 6:41 बजे से 8:22 बजे के बीच

वरुथिनी एकादशी व्रत विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।इसके बाद कलश की स्थापना करें।कलश के ऊपर आम के पल्लव, नारियल, लाल चुनरी बांधकर रखें।धूप, दीप जलाकर बर्फी और खरबूजे के साथ आम का भोग लगाएं।इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें।दिन भर व्रत रख अगले दिन व्रत का पारण करें।

वरुथिनी एकादशी तिथि का महत्व

शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है कि वरुथिनी एकादशी व्रत का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने पांडव पुत्र युधिष्ठिर को बताया था। कहा जाता है कि इस व्रत को जो कोई भी करता है उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है और जीवनभर सौभाग्य बना रहता है। इस व्रत को करने से मन को सुख-शांति का अनुभव प्राप्त होता है। इस दिन जगत के पालनहार विष्णु जी को तुलसी मिश्रित जल अर्पित करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और जीवन से दरिद्रता दूर जाती है। व्रत का फल प्राप्त करने के लिए व्रती को व्रत पारण के पश्चात खरबूजा दान करना चाहिए।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल