लाइव न्यूज़ :

Aja Ekadashi 2019: अजा एकादशी का व्रत कल, जानिए पूजा विधि और इसका महत्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2019 15:48 IST

Aja Ekadashi: अजा एकादशी का व्रत भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देअजा एकादशी का व्रत इस बार 26 अगस्त को पड़ रहा हैअजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का है विशेष महत्व

Vaishnva Aja Ekadashi: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाने वाला अजा एकादशी का व्रत इस बार 26 अगस्त (सोमवार) को पड़ रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक बाद पड़ने वाले इस व्रत को कामिका या आन्नदा एकादशी भी कहा जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी के इस व्रत में भगवान के 'उपेंद्र' स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन रात में जागरण की भी परंपरा है। मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत करने से तमाम समस्याएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Aja Ekadashi: अजा एकादशी व्रत का महत्व

मान्यता है कि अजा एकादशी व्रत करने से अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल मिलता है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से ही राजा हरिशचंद्र को अपना खोया हुआ राज्य वापस मिल गया था और मृत पुत्र भी फिर से जीवित हो गया था। यह भी मान्यता है कि इस व्रत करने से एक हजार गोदान करने के समान फल मिलते हैं।

Aja Ekadashi: अजा एकादशी व्रत की विधि

अजा एकादशी व्रत के दिन साधक को तड़के सूर्य उदय से पहले जगना चाहिए। इसके बाद घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। साथ ही गोमूत्र का छिड़काव घर में करें। इसके उपरांत शरीर पर तिल और मिट्टी का लेप लगाकर कुशा से स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनकर पूजा की तैयारी शुरू करें। साधक को सबसे पहले एकादश व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इस दिन उपवास रखें और विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें। दिनभर में आप एक बार अगर चाहें तो फलाहार कर सकते हैं।

अजा एकादशी की पूजा के लिए घर में पूजा के स्थान पर या पूर्व दिशा में किसी साफ जगह पर गोमूत्र छिड़के और वहां गेंहू रखें। इस पर तांबे का लोटा यानी कलश रखें। लोटे को जल से भरे और उस पर अशोक के पत्ते या डंठल वाले पान के पत्ते रखें और उस पर नारियल रखें। इस तरह कलश की स्थापना करते हुए पास में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर रखें और उनकी पूजा करें। इस दौरान दीपक जलाए रखें और फिर अगले दिन कलश को हटा लें। इसके बाद कलश में रखा हुआ पानी पूरे घर में छिड़कें और जो पानी बच जाता है उसे तुलसी के पौधे में डाल दें।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद